spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पूर्व विधायक हृदय राम राठिया प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहित करते दिखे ! सोशल मीडिया में फोटो खूब हो रहा वायरल…

लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विधान सभा लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया का फोटो इन दिनों सोशल मीडिया के व्हाटसेप ग्रुप एवं टेलीग्राम तथा फेसबुक पर बहुत ही तेजी से एक के बाद एक फोटो वायरल हो रहा है । मजेदार बात यह है कि आम जनता के द्वारा उसे बहुत पंसद किया जा रहा है । लोग तेजी से फोटो पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं । जी हाँ ये फोटो किसी और का नहीं बल्की विधान सभा लैलूंगा के पूर्व विधायक की है । जो कि लैलूंगा तथा तमनार क्षेत्र के चहेते आदिवासी जन नेता के रूप में जाने जाते हैं । फोटो में वे और उनकी धर्मपत्नी इंदिरा राठिया तेन्दूपत्ता तोड़ कर सिर पर बोझा ढोकर चलते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात है कि इस फोटो किसी और किसी ने नहीं बल्कि स्वयं आदिवासी प्रखर वक्ता तथा नेता हृदय राम राठिया ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाला है । फोटो के खूब वायरल होने की वजह एक पूर्व विधायक और उनकी पत्नी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में हरा सोना कहे जाने वाली तेंदूपत्ता को तोड़ने जंगल की ओर जाना और इतनी तेज चिलचिलाती धूप में तेंदूपत्ता संग्रहण कर लाया जा रहा है । जब इस संबंध में पूर्व विधायक हृदय राम राठिया से औपचारिक चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वे हमेशा जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं । और बात तेंदूपत्ता संग्रहण की तो उनके माँ बाप दादा सब तेन्दूपत्ता तोड़ते आये हैं । उनका कहना है कि खेती किसानी के बाद क्षेत्र के आदिवासियों सहित विभिन्न समुदायों का एक मात्र कमाई का जरिया वनोपज ही है जिससे उनके जिन्दगी का आय का स्रोत है जिसमें वे निर्भर रहते हैं । जिसे आज हम एक – एक तेन्दू के पत्ते को एकत्रतित कर रहे जिससे एक निश्चित आय मिलना तय है । संग्रहण का मूल्य भी सरकार बहुत ही अच्छा दिया दिया जा रहा है ।साथ ही लोगों को पारिश्रमिक के साथ – साथ तेन्दूपत्ता तोड़ने वाले परिवार के सदस्यों का बीमा भी होता है। और घर के पढ़ाई कर रहे बच्चों को शासन की ओर से छात्रवृत्ति भी दिया जाता है । जो की ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बहुत मददगार साबित होता है । प्रति वर्ष लोगों को जरूर तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जाना चाहिए । इसमें कोई बुराई नहीं यह एक मात्र वनपोज से आय का साधन है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर ‘मेहरबान’ तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?

भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?जहाँ अपील भी बन जाए...
Latest
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए