
लोकेशन.. महासमुंद.

स्लगदेह व्यापार का धंधा फल फूल रहा तुमगांव में, ग्रामीणों में आक्रोश
महासमुंद जिला कार्यालय से 12 किलोमीटर दूर तुमगांव नगर पंचायत में देह व्यापार का कारोबार बीच बस्ती में चल रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, महिलाओं में भारी आक्रोश। मामले की शिकायत करने तुमगांव के सैकड़ों महिला पुरुष पहुंचे कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय।
विओ_ महासमुंद से 12 किलोमीटर तुमगांव नगर पंचायत में पिछले कुछ सालों से देह व्यापार का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस और नगर पंचायत के लाख कोशिशों के बाद भी यह देह व्यापार का गोरख धंधा फल फूल रहा है। पुलिसिया कार्रवाई भी नाम मात्र के होने की वजह से देह व्यापार में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद हैं। तुमगांव क्षेत्र में पीटा एक्ट लागू होने के बाद भी देह व्यापार का धंधा चल रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर एस पी को शिकायत में बता है की बीच बस्ती में यह देह व्यापार का धंधा चल रहा है जिस वजह से महिलाओं का अपने घर से निकलना दुबर हो गया है।