तत्कलीन सीईओ की मेहरबानी से बाबू के खुद की फर्म से किया सफाई रिक्शा सप्लाई

spot_img

तत्कलीन सीईओ की मेहरबानी से बाबू के खुद की फर्म से किया सफाई रिक्शा सप्लाई

जितेंद्र सिंह ठाकुर

सचिवों और जनपद सीईओ को नोटिस तक नहीं दिया

रायगढ़/जिला पंचायत में भी एक से बढ़कर एक कारनामे हो रहे हैं। पुसौर में ग्राम पंचायतों को लोकल वेंडर से सफाई रिक्शा सप्लाई करने के मामले में सचिवों और जनपद सीईओ को तो नोटिस दिया गया है। लेकिन जनपद के उस वेंडर बाबू को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई है। पुसौर जनपद पंचायत का यह मामला बहुत रोचक है। सरकार ने गांवों की साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायतों में सफाई रिक्शा खरीदने की मंजूरी दी। ई-मानक पोर्टल से वेंडर चुनकर खरीदी की जानी थी लेकिन पुसौर में सहायक ग्रेड तीन बाबू हेमकुमार चौधरी ने खेल कर दिया। उसने खुद की फर्म हैप्पी किसानी के नाम से खड़ी कर ली। जनपद सीईओ से सेटिंग कर रिक्शे सप्लाई कर दिए। सरपंचों और पंचायत सचिवों को कह दिया गया कि वे बाबू को पूरा भुगतान कर दें। रिक्शा की क्वालिटी घटिया होने के बावजूद 50700 रुपए की दर से भुगतान भी हो गया। पुसौर में 30 पंचायतों के लिए 47 रिक्शा खरीदने का आदेश दिया गया था। पड़ीगांव निवासी हेमकुमार ने वहीं रोड किनारे हैप्पी किसानी के नाम से फर्म खोली है। यह फर्म रजिस्टर्ड नहीं है। जो भी रिक्शा गांवों में भेजे गए हैं, उनकी क्वॉलिटी खराब है। ग्राम पंचायतों को डस्टबिन भी यहीं से सप्लाई किए जा रहे हैं। इस मामले में जिला पंचायत की भूमिका भी सवालों में है। जनपद सीईओ और कुछ सचिवों को तो नोटिस दिया गया है लेकिन उस वेंडर बाबू को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सप्लाई की गई सामग्री की गुणवत्ता जांचने के बजाय मामले को दूसरी दिशा में ले जाया जा रहा है।
आंगनबाड़ी में भी सप्लाई
बताया जा रहा है कि वेंडर बाबू ने अधिकारियों के बीच अपनी पकड़ का उपयोग करके आंगनबाड़ियों में भी सामग्री सप्लाई करने का काम उठा लिया है। ग्राम पंचायतों में सामग्री सप्लाई करने के पूर्व गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। जो भी सामग्री आई उसकी पड़ताल किए बिना ही भुगतान किया जा रहा है। कई पंचायतों के रिक्शे टूट चुके हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

​ प्रतिभा और गर्व का शानदार संगम!… बसंत चतुर्वेदी*

* *​जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डीडीएस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बिर्रा की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को प्रभावित...

CHHATTISGARH NEWS

​ प्रतिभा और गर्व का शानदार संगम!… बसंत चतुर्वेदी*

* *​जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डीडीएस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बिर्रा की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को प्रभावित...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...