spot_img
Saturday, February 21, 2026
Saturday, February 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

शेड निर्माण के लिए रखे लोहे की 150 नग पाइप की चोरी, 24 घंटे के भीतर पूरे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

शेड निर्माण के लिए रखे लोहे की 150 नग पाइप की चोरी, 24 घंटे के भीतर पूरे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

चंद्रशेखर जायसवाल

आरोपी से पाइप चोरी कर ले जाने में प्रयुक्त पिकअप वाहन की जब्ती, तमनार पुलिस ने आरोपी को भेजी रिमांड…… *रायगढ़* /अमर स्तंभ कल शाम थाना तमनार में ग्राम कुंजपुरा के सरपंच जयपाल भगत (उम्र 52 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम मुड़ागांव में शेड निर्माण के लिए रखा लोहे का 150 नग पाइप को 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । थाना प्रभारी तमनार द्वारा ₹80,000 कीमती 150 नग लोहे की पाइप चोरी के संबंध में अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर थाने के स्टाफ को माल मुलजिम पतासाजी का निर्देश दिए । थाने के स्टाफ द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अपने मुखबिर से जानकारी लेना प्रारंभ किया गया जिस पर जानकारी मिली की बरभांठा चौक, तमनार के गणेश राम उरांव, चोरी में शामिल हो सकता है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर गणेशराम उरांव को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसने मुंडागांव के डूलामणी यादव के साथ मिलकर पिकअप वाहन से लोहे का 150 नग पाइप चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखना बताया । आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए.ए. 5116 और 150 नग लोहे की पाइप जप्त किया गया है । आरोपी डूलामणी यादव के घर पुलिस टीम दबिश दी डूलामणी यादव फरार है, प्रकरण में एक से अधिक आरोपी होने से *धारा 34 आईपीसी विस्तारित* कर गिरफ्तार *आरोपी गणेश राम उरांव पिता स्वर्गीय बुटिया राम उरांव उम्र 60 वर्ष निवासी बरभांठा चौक तमनार थाना जिला रायगढ़* को चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, देव प्रसाद राठिया, संतोष कुर्रे, आरक्षक भूपेश राठिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोशरायगढ़ /लैलूंगा।विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत लिबरा में पानी टंकी का निर्माण कार्य वर्षों से...
Latest
अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम...