spot_img
Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कोरियर ऑफिस में चोरी मामले में दो अपचारी बालकों को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह….

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू की रिपोर्ट

कोरियर ऑफिस में चोरी मामले में दो अपचारी बालकों को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह….

अपचारी बालकों से नगदी ₹25,000, 5 मोबाइल और मोबाइल पार्ट्स जब्त, #लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई

लैलूंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत लैलूंगा-कोतबा बाईपास रोड के कोरिअर ऑफिस में चोरी के मामले में लैलूंगा पुलिस द्वारा दो विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया, जिनसे नगदी ₹25270, 5 नग मोबाइल, 2 नग पावर बैंक, 4 मोबाइल चार्जर की बरामदगी की गई है । अपचारी बालकों में एक पूर्व में कुरियर कंपनी में काम करता था, दोनों को नकबजनी के अपराध में किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष आज पेश किया गया है, जहां से दोनो को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है । घटना के संबंध में लैलूंगा-कोतबा बाईपास पर अग्रहरी ट्रेडर्स ई कम एक्सप्रेस कोरियर ऑफिस के सुपर वाईजर गिरजा शंकर पटेल निवासी गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर दिनांक 23.05.2022 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2022 को स्टाफ के लोग रात्रि करीब 09.30 बजे ऑफिस को ताला बंद कर चले गये दिनांक 23.05.2022 को सुबह करीब 05.30 बजे ऑफिस आकर देखा तो ऑफिस का सटर अधखुला ताला टुटा हुआ था। अन्दर घुस कर देखा तो कोरियर का सामान बिखरा हुआ पडा था दराज में रखे 40,727 रूपये एवं कोरियर मोबाईल अन्य समान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा मामले में पतासाजी में लगी टीम के साथ स्वयं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें संदेहियों के फुटेज मिला । विवेचक व थाना स्टाफ द्वारा जिसमें से एक लड़के की पहचान बाजारपारा के लड़के से किए तत्काल पुलिस टीम द्वारा संदेही बालक को अभिरक्षा में लिया गया जिसने अपने साथी बीरसिंघा गांव के लड़के के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया । दोनों अपचारी बालकों के मेमोरेंडम पर पुलिस टीम द्वारा *नकद 25,270 रुपए, 5 नग कोरियर के मोबाइल, 2 मोबाइल पावर बैंक, 4 मोबाइल चार्जर* की जब्ती की गई है । एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर माल मुल्जिम पतासाजी में नव पदस्थ थाना प्रभारी लैलूंगा नारायण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक बलदेव साय पैकरा, प्रधान आरक्षक राम रतन भगत, सोमेश गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में