सुने मकान से बर्तनों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को #रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

spot_img

सुने मकान से बर्तनों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को #रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

आरोपियों से चोरी किया सारा सामान बरामद, भेजे गये रिमांड पर…..

*रायगढ़* । आज दिनांक 11.03.2023 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार द्वारा मांझीपारा, रैरूमाखुर्द गांव के सुने मकान से बर्तनों की चोरी करने वाले गांव के दो आदतन चोर कार्तिक राम मांझी और प्रदीप बेहरा को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया हुआ सारे कांस के बर्तनों को बरामद किया गया और नकबजनी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्राम मांझीपारा की श्रीमति हिरमत बाई मांझी (उम्र 50 वर्ष) पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19/02/2023 को अपने घर में ताला लगाकर बेटी का शादी करने ग्राम ऐडु, छाल गई थी । दो दिन बाद दिनांक 21/02/2023 को घर वापस आने पर देखी घर के अन्दर से एक बोरा धान, एक कांस की थाली, एक कांस का लोटा, एक बटकी और नकद 5,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । इसकी जानकारी के लोगों को देने पर सभी शंका किये कि गांव का ही प्रदीप बेहरा ही छोटी-छोटी सामानों को गांव से चोरी करता है । शंका के आधार पर प्रदीप बेहरा से पूछताछ किये तब प्रदीप बेहरा गांव के कार्तिक मांझी के साथ चोरी करना स्वीकार किया । दिनांक 27/02/2023 को गांव की मीटिंग में प्रदीप बेहरा चोरी सामान का उतना ही पैसा वापस कर दूंगा कहने पर समझौता कर ली पर अब तक रूपये नहीं देने और टाल मटोल करने पर प्रदीप बेहरा व कार्तिक मांझी के विरूद्ध अपराध दर्ज करायी । रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी एसआई मान कुंवर द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 आईपीसी का अपराध दर्ज कर अपने स्टाफ के साथ मांझीपारा रैरूमाखुर्द दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किये जिनके मेमोरेंडम पर चोरी किया 01 कांस का थाली, 01 कांस का लोटा, 01 कांस का बटकी बरामद कर जब्त किया गया है । आरोपी (1) कार्तिक राम मांझी पिता फिर साय मांझी उम्र 42 साल (2) प्रदीप बेहरा पिता हरिराम बेहरा 34 साल दोनों निवासी रैरूमाखुर्द मांझीपारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ के कृत्य पर नकबजनी के अपराध में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

CHHATTISGARH NEWS

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने रायगढ़ पुलिस को किया सम्मानितसाइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की...