बिना बताए घर से निकले दो नाबालिग बालक, बालिका को साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाली #लैलूंगा पुलिस….

बिना बताए घर से निकले दो नाबालिग बालक, बालिका को साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाली #लैलूंगा पुलिस….

*रायगढ़* । कल 12 मार्च को थाना लैलूंगा में थाना क्षेत्र के 16 वर्षीय बालक तथा 15 वर्षीय बालिका के अलग-अलग क्षेत्र से गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने उनके परिजन थाने आये । नाबालिगों के लापता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक आर.एस. तिवारी द्वारा क्रमश: अप.क्र. 86, 87/धारा 363 आईपीसी का दर्ज कर तत्काल जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ को दिया गया ।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा साइबर सेल के सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा को लैलूंगा पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम को जांच में शामिल कर जल्द से जल्द दोनों नाबालिगों की पतासाजी का निर्देश दिये । जिस पर एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा थाना लैलूंगा और साइबर सेल की ज्वाइंट टीम बनाकर स्टाफ को दोनों नाबालिगों के दोस्तों, रिश्तेदारों से सिलसिलेवार तरीके से पूछताछ कर उनके संपर्क नंबरों को सर्विलांस में रखने का निर्देश दिये । परिजनों, दोस्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों 11 मार्च के दोपहर अपने-अपने घर से बिना बताए निकले थे । पुलिस की अलग-अलग टीमें नाबालिगों के रिश्तेदारों से पूछताछ किया जा रहा था । इसी बीच रायगढ़ में बालिका के उसके रिश्तेदार के पास आने की जानकारी मिलने पर साइबर सेल स्टाफ पहुंचे । बालिका को महिला पुलिस अधिकारी अपने विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर बालिका बताई कि पारिवारिक तनाव में आकर अपने परिचित लड़के (गुम बालक ) के साथ घर में भी बिना बताए अपने बुआ के यहां रायगढ़ आयी थी । दोनों गुम नाबालिगों के काउंसलिंग बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । परिजन उनके लापता के बाद से काफी चिंतित थे जो अपने संतान को घर में पाकर सुकून की सांस लिये और लैलूंगा पुलिस को धन्यवाद दिये ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने लैलूँगा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र साह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

23 जून 2026 रायगढ़। इस अवसर पर रोशन साहू ने बीरेंद्र साह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...