रायकेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का किया गया विदाई सहसम्मान समारोह

spot_img

रायकेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का किया गया विदाई सहसम्मान समारोह

रोहित कुमार

प्रधान पाठक युगल किशोर साहू और व्यख्याता के शिक्षक केशव प्रसाद पटेल को दिये नम आंखों से विदाई

घरघोड़ा/ गंगा प्रकाश विकास खण्ड घरघोड़ा जिला रायगढ़ अन्तर्गत दिनांक 16/03/2023 गुरुवार को शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा में प्रधान पाठक युगल किशोर साहू शास. माध्यमिक विद्यालय बिच्छीनारा तथा व्यख्याता केशव प्रसाद पटेल, शास. हाई स्कूल कोटरीमाल दोनों को अपनी शासकीय कार्य सेवा की अर्धवार्षिकी पूरी होने पर स्थानांतरण आदेश पश्चात उनका विदाई सहसम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के पी पटेल, प्राचार्य महोदय एस के कर्ण, कोटरीमाल संकुल के प्राचार्य महोदय संजीव कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय, संकुल कोटरीमाल, संकुल बिच्छीनारा, संकुल रायकेरा के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, ब्लाक के शिक्षकगण एवं ब्लाक के समस्त संकुल समन्वयक, बी आर सी के सुंदरमणी कौंध व विद्यार्थीगण, गांव के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात अतिथियों का माथे पर तिलक लगा कर व पुष्प माला से स्वागत किया गया।
विदाई किए गए शिक्षकों की जीवनी का वाचन किया गया।
विदाई किए जाने वाले शिक्षकों की उनके साथ लम्बे समय तक बिताए शिक्षकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
दो बालिकाएं ने युगल डांस प्रस्तुत किये, जिन्हें दोनों वरिष्ठ शिक्षकों युगल किशोर साहू तथा केशव प्रसाद पटेल ने 1000/- पुरस्कार दिए, दोनों वरिष्ठ शिक्षकों को हमारे सभी शिक्षकों की ओर से साल, श्री फल, श्रीमद् भगवद्गीता, जीवन परिचय उपहार स्वरूप भेंट किए। सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष महोदय अश्विनी कुमार दर्शन व जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद मेहर ने अपने संगठन की ओर से श्रीफल, साल व कुछ अन्य सामग्री भेंट किए आयोजक मंडल शिक्षक समुदाय द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
तत्पश्चात स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिए।
अंत में दोनों वरिष्ठ शिक्षकों की विदाई करते हुए उन्हें सभी शिक्षकों ने सम्मानपूर्वक विदाई दिया।
जिससे दोनों वरिष्ठ शिक्षकों ने आयोजक मंडल शिक्षक समुदाय व सभी अधिकारियों ने कर्मचारियों का बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाएं: आईजी रामगोपाल गर्ग

बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश, पारदर्शी विवेचना, मालखाना जांच और फील्ड सुपरविजन पर दिया...

CHHATTISGARH NEWS

पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाएं: आईजी रामगोपाल गर्ग

बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश, पारदर्शी विवेचना, मालखाना जांच और फील्ड सुपरविजन पर दिया...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...