
लैलूंगा में शनिदेव जन्मउत्सव धूम धाम से मनाया गया
चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू
लैलूंगा / शनि जिन्हें कर्मफलदाता माना जाता है। दंडाधिकारी कहा जाता है, न्यायप्रिय माना जाता है। जो अपनी दृष्टि से राजा को भी रंक बना सकते हैं। हिंदू धर्म में शनि देवता भी हैं और नवग्रहों में प्रमुख ग्रह भी जिन्हें ज्योतिषशास्त्र में बहुत अधिक महत्व मिला है। शनिदेव को सूर्य का पुत्र माना जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या को ही सूर्यदेव एवं छाया (संवर्णा) की संतान के रूप में शनि का जन्म हुआ। आज लैलूंगा के शनि मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ किया गया । औऱ भंडारा का आयोजन किया गया।शाम आरती पस्चात भगवान शनि देव का जन्मदिन भी मनाया गया। जिसमें हजारों के संख्या में शनि भक्तों उपस्थित थे।
