जूटमिल क्षेत्र में मिले महिला के शव मामले में हत्या का अपराध दर्ज…..

● जूटमिल क्षेत्र में मिले महिला के शव मामले में हत्या का अपराध दर्ज…..

● *मृतिका के कथित प्रेमी ने पत्थर से सिर में चोट पहुंचाकर किया था हत्या, आरोपी गिरफ्तार*…..

*रायगढ़* । 15 मार्च को थाना जूटमिल अंतर्गत किरीतराई तलाब कोड़ातराई के पास एक अधेड़ महिला का शव संदेहास्पद अवस्था में मिला था । महिला की शिनाख्त सराईभदृर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के रूप में हुआ । जूटमिल पुलिस शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया । मर्ग जांच दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतिका करीब 3 महीने से अपने मायके में रहती है जिसका योगेश कुमार सारथी निवासी नवापारा रायगढ़ के साथ अच्छी मित्रता थी । मृतिका के परिजन बताए कि योगेश का उनके यहां आना जाना था । 14 मार्च की शाम को अंतिम बार मृतिका के साथ योगेश को देखा गया था । जूटमिल पुलिस संदेही योगेश को तत्काल हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो योगेश सारथी मृतिका के साथ मैत्री संबंध होना बताया और घटना कारित करने से इंकार कर दिया । पुलिस के अलग-अलग तरीकों से पूछताछ करने पर अंततः योगेश सारथी टूट गया और महिला की हत्या कर अपराध का वृतांत बताया ।

आरोपी योगेश सारथी बताया कि पिछले 4 साल से उसका मृतिका के साथ प्रेम संबंध था । योगेश ने मृतिका को एक कीपैड मोबाइल दिया था । योगेश का महिला के मायके सराईभदृर आना-जाना और महिला के साथ घूमना-फिरना था । 14 मार्च के शाम योगेश ने महिला को उसके घर से अपने मोटरसाइकिल स्प्लेंडर में बिठाकर ग्राम लिंझिर किरीतराई तलाब मेड के पास ले गया । जहां शराब पीने के बाद योगेश ने उसकी साथी महिला को अन्य व्यक्तियों के साथ मिलती-जुलती हो कहकर डांट फटकार किया । इस बात से दोनों के बीच झगड़ा विवाद और हाथापाई हुआ जिसमें योगेश महिला पर हावी होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर वहीं पड़े एक पत्थर उठाकर महिला के सिर में मारकर चोट पहुंचाया जिससे वह बेहोश हो गई । कुछ देर योगेश वहीं बैठा रहा, महिला को होश नहीं आने पर फौत हो जाने पर महिला के की पैड मोबाइल को लेकर अपने बाइक से घर आ गया । आरोपी के अपराध कबूलनामे के बाद जूटमिल पुलिस *आरोपी योगेश कुमार सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 36 साल निवासी नवापारा कबीर चौंक, थाना जूटमिल रायगढ़* के मेमोरेंडम पर तालाब के पास से घटना में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा, आरोपी एवं मृतिका के मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सीजी 13 जे 6247 को जप्त किया गया है । आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आज जूटमिल पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर हत्या मामले के आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी तथा जूटमिल व साइबर सेल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...