सदर बाजार में हटाया गया अतिक्रमण, की गई चालानी कार्रवाई

spot_img

सदर बाजार में हटाया गया अतिक्रमण, की गई चालानी कार्रवाई
विनय सिंह बेमेतरा
बेमेतरा -नगरपालिका और राजस्व टीम ने आज सोमवार को बेमेतरा के सदर बाजार में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई करीब तीन-चार घंटे तक चली। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मौजूद रहे। हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। सड़क किनारे अतिक्रमण होने के कारण शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी और लोगों को यातायात संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था। इसी को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सुरुचि सिंह के नेतृत्व में लगभग 100 महिला कमांडो के सहयोग से सदर बाजार में दुकानों के बाहर रास्तों में सामान रखने से यातायात सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए सामानों को व्यवस्थित किया गया एवं राजस्व विभाग, नगर पालिका तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई दौरान डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा भूपेन्द्र उपाध्याय, प्रभारी तहसीलदार रोशन साहू, नायब तहसीलदार नीलम पिस्दा सहित राजस्व अमले उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...