स्कूली बच्चों की सुविधाओं पर डाका

spot_img

स्कूली बच्चों की सुविधाओं पर डाका

जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक के तिलडेगा संकुल में शैक्षिक समन्वयक लक्षमण मिरी द्वारा स्कूल में बच्चों की सुविधाओं पर डाका डाला जा रहा है। आज जहां पूरा देश कोरोना एवं इन्फ्लूएंजा वायरस से जूझ रहा है।उस स्थिति में स्कूली बच्चों को मिलने वाले स्वच्छता सामग्री (हेंडवास,सेनेटाइजर ,फिनायल ,मग्गा बाल्टी टॉयलेट क्लीनर टॉयलेट ब्रस )जैसे महत्वपूर्ण सामग्री जो विद्यालयीन बच्चों को शासन द्वारा प्रदाय किया जाता है इस सामग्री पर संकुल समन्वयक की गिद्ध नज़र लग गई और सामग्री विद्यालय तक पहुंचा ही नही जिससे सीधा सीधा बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किस कदर की जा रही है समझा जा सकता है ।वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा खेल प्रतिभावों को निखारने के लिए खेल सामग्री शालाओं को दी गई थी जिसे भी उक्त समन्वयक द्वारा केवल कुछ विद्यालयों को दिया गया एवं शेष सामग्रियों का बंदरबांट किया गया है।
संकुल की शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय है संकुल समन्वयक का दायित्व होता है कि वो शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु आकस्मिक सहयोग प्रदान करे। परन्तु यहां भी उनका कार्य बेहद कमजोर नज़र आ रहा है। संकुल अंतर्गत बच्चों को जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण नाम भी नही बता पा रहे हैं।
अब देखना होगा कि उक्त लापरवाह शैक्षिक समन्वयक पर प्रशासन कार्यवाही करती है अथवा लीपापोती कर बचाने का प्रयास किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...