रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में जुड़े राम भक्त

रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में जुड़े राम भक्त

जयश्रीराम से गुंजा पूरा नगर …. महिलाओं ने बढ़ चढ़ लिया हिस्सा

शान्ति पूर्ण आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष दीपक मित्तल ने जताया आभार

घरघोड़ा – रामनवमी के अवसर पर घरघोड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय हाईस्कूल मैदान से शोभायात्रा का प्रारंभ नारियल फोड़ कर आरती कर किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में राम सीता के स्वरूप विराजमान थे । गांव के महिलाओं बच्चों और युवाओं में शोभायात्रा में का अलग उत्साह था। शोभायात्रा का समापन लैलूंगा रोड मैदान में आरती और भंडारा कर किया गया। पूरे नगर को झंडा तोरण से सजाया गया था।

कठपुतली झांकी रही आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में दक्षिण भारतीय परिधानों और कठपुतली का विशेषआयोजन किया गया था। कठपुतलीयो के साथ लोगो का सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही। आयोजन समिति की ओर मनमोहक और आकर्षक फटाखे फोड़ा गया।

समाजसेवीयो ने लगाया स्टाल

रामभक्तों के स्वागत के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा पेयजल कार्यकरण स्थल में स्थानीय कोर्ट के समक्ष श्रीराम जी के तस्वीर के आरती कर खीर चना और पानी का वितरण पिन्टू होटल लखन आदि लोगो ने किया। bsnl परिवार की ओर से भक्तों को मिठापानी का व्यवस्था किया गया था। बस स्टैंड के पास नगर उपाध्यक्ष उस्मान बेग अपने पूरे टीम के साथ नीबू पानी पिला कर स्वागत किये। भोला गुप्ता ने जलपान का व्यस्था किया गया। दुर्गा मेडिकल परिवार द्वारा जलपान, पानी की व्यस्था किया गया था। गन्ना रस संचालन सुनील विक्की शर्मा ने रामभक्तों को आम जूस पिला कर स्वागत किया। नगर के युवा व्यवसायी पिन्टू मित्तल गोपाल तायल धीरू की मित्र मंडली ने खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। मनोज विश्वाल परिवार ने शिकंजी पिलाकर लोचन साहू बाबूलाल विष्णु अग्रवाल सन्नू अग्रवाल ने जल की व्यवस्था रामभक्तों के लिए किये थे।

राजपूत महिला समाज

राजपूत महिला समाज की महिलाओं ने परम्परागत वेषभूषा में सज्जित होकर अध्यक्ष झरना ठाकुर सचिव नंदनी ठाकुर के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किये। शोभायात्रा में राजपूत समाज की महिलाओं ने पगड़ी और तलवार धारण कर सम्मिलित हुए।

समिति ने किया जताया आभार

रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति ने अनुशासित सर्वसमाज एकता और उत्साह के लिये घरघोड़ा क्षेत्र वासियों के साथ सभी दानदाताओ, सहयोगीयो स्थानीय प्रशासन पुलिस नगर पंचायत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...