शैक्षिक समन्वयक की कार्यशैली सवालों के घेरे में….

spot_img

शैक्षिक समन्वयक की कार्यशैली सवालों के घेरे में….

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड में स्थित तिलडेगा संकुल के संकुल समन्वयक लक्ष्मण मिरी की कार्यशैली से संकुल के प्रधानपाठक काफी आक्रोशित है मामला स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री के वितरण में गड़बड़ी का है। विकास खण्ड कार्यालय पत्थलगांव सें सभी शालाओं को स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री. वितरण करने के लिए शैक्षिक समन्वयको को जिम्मेदारी दी गई थी विकास खण्ड के सभी संकुल समन्वयकों के अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया भी किंतु तिलड़ेगा संकुल के समन्वयक ने सामग्रियों को शालाओं को वितरीत न करके बंदरबांट क्रिया गया आपको बताते चले यह कार्य एक बार नही बल्की इस सत्र में तीन-तीन बार सामग्री का बंदरबांट किया गया है जिससे इनके कार्य करने के तरीके का पता चलता है प्रधानपाठको ने बताया इसी शिक्षा सत्र के जून माह में स्वच्छता सामाग्री तथा बालवाडी योजना के तहत खेल सामग्री प्रदान किया गया हमारे शालाओं तक नही पहुँचा मामला यही नहीं है इन सामग्रियों को खेल योजना के तहत खेल सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री पुन: नवम्बर व दिसंबर माह में शालाओं को वितरित करने हेतु उक्त समन्वयक को दिया गया किन्तु इस बार भी सामग्री शालाओ तक नहीं पहुंचा और सामग्रियो का बंदरबाट कर लिया गया, मार्च महिना में पुन: खेल सामग्री शालाओं के लिए आया इस बार प्रधानपाठको के विरोध एवं समाचार प्रकाशित होने पर शालाओं तक सामग्री पहुंची किंतु सब समाप्ति पर इन
सामग्रियों की उपयोगिता पर प्रश्न चिन्ह है । वही मुख्य प्रश्न आज भी अपनी बाँह फैलाए हुए हैं क्या उक्त समन्व्यक द्वारा केवल एक बार प्रधानपाठको के विरोध के बाद सामग्रियों का वितरण कर अपने कार्यालयों से इतिश्री कर पर्याप्त है। क्या कोरोना तथा इनफ्लुएंजा जैसे भयंकर बीमारी से जूझ रहे समय में स्वच्छता सामग्रियो को बच्चों को उन तक नहीं पहुंचाना और बच्चो की जिंदगी से खिलवाड करना है। प्रधानपाठको द्वारा बताया जा रहा है केवल कुछ सामग्री वितरण करने पश्चात इस समन्वयक द्वारा दबाव पूर्वक पिछले तिथि की सामग्रि की पावती की मांग किया जा रहा है।
तथा हस्ताक्षर यह दिनांक नहीं लिखने बोला जा रहा है जिससे प्रधानपाठ काफी आक्रोशित है क्या इनके ऊपर कड़ी कार्यकाती की मांग हेतु एकजुट हो रहे हैं। प्रधानपाठको ने आरोप लगाया है उक्त समन्वयक भी पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में नाम आ चुका है किंतु कार्यवाही के नाम में इनके हौस‌ले बुलंद होते जा रहे है। अब देखना होगा की इस बार जिला प्रशासन इस पर कार्यवाही करते हैं या पुनः लीपापोती कर मामले को दबाया जाता है।

स्वच्छता एवं खेल सामग्री वितरण हेतु संकुल समन्वयको को जिम्मेदारी दी गई थी – विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव) धनीराम भगत

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...