गोमती फ्यूल पम्प में हुड़दंग मचाकर खुद को घरघोड़ा का बाप बताने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे और लगा मिमियाने

गोमती फ्यूल पम्प में हुड़दंग मचाकर खुद को घरघोड़ा का बाप बताने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे और लगा मिमियाने

रायगढ़ – कुछ दिनों पूर्व कंचनपुर चौक के पास शंकर श्रीवास की सैलून दुकान में अनुप रोड लाइंस की ट्रेलर चढ़ जाने से दुकान का परखच्चे उड़ गए थे । शंकर अपनी दुकान की भरपाई को लेकर मुआवजा की मांग करने के लिए अड़ा हुआ था जिस पर ट्रांसपोर्टर ने मुआवजा कुछ राशि देने की बात सामने आ रही है । 6 अप्रैल को गोमती फ्यूल में पेट्रोल डालने गया था जहाँ महिला से अभद्र व्यवहार के साथ गाली गलौज करते हुए बड़े ट्रांसपोर्टर को अपने कदमो में रखने की बात करने वाला शंकर श्रीवास को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

घरघोड़ा थाना में 6 अप्रैल 23 को प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत् लगभग डेढ माह से गोमती पेट्रोल पंप घरघोड़ा में पेट्रोल – डीजल भरने का कार्य करती है काम करने के दौरान शंकर श्रीवास बुरी नजर रखता है। अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने के बाद रुपया देते समय हाथ को पकड़ लेता था कई बार उक्त घटना को नजरअंदाज कर रही थी दिनांक 2 अप्रैल के दिन लगभग 10-11 बजे मध्य शंकर श्रीवास अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने आया और 110रु. का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल का पैसा मांगने पर मेरे साथ हाथ, बांह को पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा, में विरोध की तो मेरे साथ अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। आसपास के लोग तथा पेट्रोल पंप के कर्मचारी आकर बीच-बचाव किये। महिला संबंधित अपराध को लेकर संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशानिर्देश एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने पीडिता की रिपोर्ट पर शंकर श्रीवास के विरुद्ध अपराध क्र. 139 / 2023 धारा 354, 354 (क), 294, 506 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन, घटना स्थल निरीक्षण किया गया है। आरोपी शंकर श्रीवास पिता गंगाराम श्रीवास उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी को उसके गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...