एक्सीडेंट कर फरार अज्ञात आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्सीडेंट कर फरार अज्ञात आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना माकड़ी द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो को किया जप्त

कोंडागांव – *प्रार्थी बिनतीराम पोयाम पिता स्व0 जगदीष पोयाम* उम्र 45 वर्ष, निवासी अमरावती ने दिनांक 18.02.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा संतोष कुमार पोयाम श्रीराम फिलीस फायनेंस कंपनी फरसगांव में फायनेंसर का काम करता था, जो दिनांक 17.02.2023 के शाम को अपने मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर प्लस सोल्ड से दिनांक 18.02.2023 को फरसगांव से अपने घर अमरावती आ रहा था। कि ग्राम तमरावण्ड माता मंदिर मेन रोड़ पूल के पास कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेज गति से उतावलेपूवर्क चलाकर उसके बेटे के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर फरार हो गया।

घटना स्थल पर ही संतोष कुमार पोयाम पिता बिनतीराम पोयाम का मृत्यु हो गया है के रिपोर्ट पर *थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 05/23, धारा 279,337, 304ए भादवि.* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान कोंडागांव पुलिस दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) के आदेश से एवं एडीशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोंडागांव निमितेष सिंह के पर्यवेक्षण में थाना माकड़ी से टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं अज्ञात वाहन का पता तलाष किया जा रहा था।

पता तलाश के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि *आरोपी दिनेष कुमार पिता सोनसिह, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवगांव, स्कूलपारा थाना माकड़ी* द्वारा उक्त एक्सीडेंट किया गया है कि सूचना पर आरोपी दिनेष कुमार यादव को दिनांक 07.04.2023 को पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक 17.02.2023 को अपने गांव देवगांव से अपने आटो में डीजल लेने के लिए माकड़ी आ रहा था, रात करीब 11ः30 बजे विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे संतोष कुमार पोयाम पिता बिनतीराम पोयाम को गंभीर चोंट आने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया। आरोपी के मेमोरेण्डम पर *घटना में प्रयुक्त आटो क्रमांक ओडी 24 7369 को जप्त* कर आरोपी को दिनांक 07.04.2023 को गिरफ्तार किया गया है।

संपूर्ण कायर्वाही में थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक राकेष कुमार भोयर, प्रधान आरक्षक मोनाराम मण्डावी एवं आरक्षक राजू पानीग्रही का कार्य सराहनीय रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...