धरमजयगढ़ हार का बदला लेने आतुर कांग्रेस ने घरघोडा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन…

spot_img

धरमजयगढ़ हार का बदला लेने आतुर कांग्रेस ने घरघोडा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन

विरासत बचाने विधायक लालजीत की साख दाँव पर लगी वही नगर में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व जिला भाजपा महामंत्री की घर पर लाज बचाने की चुनौती

घरघोडा – वर्षान्त में प्रदेश में चुनाव होने है जिसे लेकर कांग्रेस भाजपा के साथ अन्य पार्टियां चुनावी मोड़ पर आ गई है गर्मी के मौसम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में राजनीति का पारा अपने चरम पर है । कई नगर पंचायतों में अविश्वास प्रस्ताव का खेल जोरों पर है चंद्रपुर से धरमजयगढ़ पत्थलगांव जैसे अनेक नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाये गए फेर बदल हुए। रायगढ़ जिले के पहले अविश्वास प्रस्ताव धरमजयगढ़ में लाया गया जहाँ कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष सत्तासीन थी को हार कर मुह की खानी पड़ी है । बता दे कि कांग्रेस ने निर्दलीय के भरोसे ढाई साल से अधिक समय सरकार चलाई । कुछ दिनों पूर्व नगर कांग्रेस भाजपा पार्षदों ने मिलकर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाया । और बहुमत साबित नही कर पाने की स्थिति में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय अध्यक्ष को करारी हार के साथ मुह की खानी पड़ी है धरमजयगढ़ नगर पंचायत में जहाँ कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष थी उसी धरमजयगढ़ में आज भाजपा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती नगर पंचायत अध्यक्ष की कमान संभाल रहे है ।

धरमजयगढ़ विधानसभा के धरमजयगढ़ के भाजपा तो घरघोड़ा में कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव है ।

कुछ दिनों पूर्व धरमजयगढ़ में हुए हार की बदला लेने की मंशा या नगर पंचायत उपाध्यक्ष के अध्यक्ष बनने की महत्वाकांक्षा के लिए घरघोडा नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 10 पार्षदों के हस्ताक्षर के साथ आवेदन दिया गया है जिसमे कांग्रेस निर्दलीय भाजपा पार्षद के हस्ताक्षर होने की बात हो रही है । नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने 10 पार्षदों को जिसमे 8 पार्षद कांग्रेस के एक निर्दलीय वही एक भाजपा प्रवेश करने वाले सुशील खांडे को काले धन की तरह छुपाने की बात सामने आ रही है जो किसी को दिखाई नही दे रहे।कुछ पार्षदों से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु अधिकांश पार्षदों के मोबाइल फोन बंद कर बताए जा रहे हैं ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...