spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ यातायात पुलिस ने “जन चेतना” के तहत वाहन चालकों को कराया स्वास्थ्य और नेत्र परीक्ष्ण….

रायगढ़ यातायात पुलिस ने “जन चेतना” के तहत वाहन चालकों को कराया स्वास्थ्य और नेत्र परीक्ष्ण….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “जनचेतना शिविर” आयोजित किये जा रहे हैं । “जनचेतना शिविर” मुख्यतः तीन बिंदुओं पर नागरिकों में जागरूकता प्रसारित करने पर आधारित है - (1) साइबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने के उपाय (2) नशामुक्ति का महत्व और नशे के सेवन के दुष्परिणाम (3) यातायात नियमों के प्रति जागरूकता । जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा साइबर फ्रॉड, नशामुक्ति के महत्व, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने जागरूकता कार्यक्रमों के साथ कार्यवाही के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है । इसी कड़ी में यातायात पुलिस, रायगढ़ द्वारा “जन चेतना” के तहत वाहन चालकों एवं क्लीनरर्स के लिये एक दिवसीय स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग में ग्राम उर्दना के समीप लगाया गया जिसमें पीएचसी नन्देली एवं पीएचसी लोइंग के स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा 63 ड्राइवरों/क्लीनर्स के आँखों की जाँच कर आवश्यकता अनुसार चश्मे का नंबर और दवाईयां लिखी गई है । वहीं भीष्ण गर्मी को देखते हुये मुख्य मार्ग में सार्वजनिक प्याऊ की शुरूवात किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा ट्राफिक डीएसपी को सप्ताह में कम से कम दो दिन अलग-अलग स्थानों पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं । यातायात पुलिस द्वारा आयोजित “जन चेतना” कार्यक्रम में एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, डीएसपी ट्राफिक श्री सुशांतो बनर्जी, पीएचसी लोइंग के श्री राजेश आचार्य, पीएचसी नन्देली श्री चंद्रशेखर साहू, थाना यातायात के एएसआई राजेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान और स्टाफ उपस्थित थे । अधिकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे वाहन चालकों और क्लीनर्स को समय-समय पर आंखों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दिये और तेज गति व शराब सेवन कर वाहन चलाने से बचने की हिदायत दिया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा

20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरारायगढ़, 20 फरवरी 2026। प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका 20 एवं 21 फरवरी को...
Latest
20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर राजनीतिक दलों की बैठक 21 फरवरी को