जनता के बीच कांग्रेस की आवाज मुखर करेंगे वक्ता – सुनील गोस्वामी

spot_img

जनता के बीच कांग्रेस की आवाज मुखर करेंगे वक्ता – सुनील गोस्वामी

जिला कांग्रेस कोंडागांव के वक्ता चयन के प्रतिभागियों ने अपनी योग्यता का किया प्रस्तुतीकरण

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कांग्रेस वक्ता चयन अभियान 22 से 30 अप्रैल तक चला रही है जिसके अंतर्गत कोंडागांव जिले के कांग्रेस भवन कोंडागांव में वक्ता चयन के प्रभारी सुनील गोस्वामी ने कांग्रेस के वक्ता बनने इच्छुक प्रतिभागियों से उनकी वाकपटुता एवं अपनी बातों के प्रस्तुतीकरण सहित अन्य बारीकियों से रूबरू हुए। वक्ता चयन प्रभारी कोंडागांव सुनील गोस्वामी ने वक्ता चयन के उद्देश्य से उपस्थित कांग्रेस जनों को अवगत कराते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी अपनी अभिव्यक्ति और पार्टी द्वारा निर्धारित विषय सूची और स्थानीय विषयो के अनुसार अपनी बातों को रखे वक्ता कांग्रेस के मुख्यपात्र होते हैं और उन्हें विषयों की जानकारी के साथ-साथ अपनी पार्टी की रीति नीति सिद्धांत पर चलते हुए संगठन की जिम्मेदारी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच ले जाकर जहां हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाना होता है वही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए विरोधियों के झूठ फरेब अफवाह का मुंहतोड़ जवाब भी देने का कार्य कांग्रेस पार्टी की ओर से वक्ता को करना होता है पार्टी के आयोजित सभा ,कार्यक्रम में पार्टी की ओर से अपनी बात भी रखने प्रदेश कांग्रेस कमेटी योग्य वक्ताओं के चयन के लिए यह अभियान प्रारंभ किया है कोंडागांव जिला में वक्ताओं की कोई कमी नहीं है यहां के वक्ता समृद्ध सशक्त एवं मंझे हुए हैं बस जरूरत है उन्हें सामने लाने की उन्हें तराशकर उनकी आवाज को मुखर करने की वक्ताओं के नामों को पीसीसी में प्रस्तुत करने के बाद प्रदेश कांग्रेस के द्वारा अधिकृत वक्ताओं की सूची जारी की जाएगी एवं उन्हें प्रशिक्षित कर मैदान में उतारा जाएगा वक्ता चयन अभियान के उद्देश्य से अवगत कराने के पश्चात पार्टी के आंतरिक साक्षात्कार के रूप में चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई वक्ता चयन अभियान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव जे पी यादव जिला उपाध्यक्ष बिरस साहू,जिला महामंत्री गीतेश गांधी,ब्लाक अध्यक्षगण तरुण गोलछा,भरत देवांगन,शंकर मंडावी,कांकेर ब्लाक अध्यक्ष मनोज जैन,प्रदेश डेलीगेट रामकुमार कश्यप,राजेंद्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,शकूर खान,जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन,नन्दू दीवान,वरुण सेठिया,लोकमन दीवान,हेमलाल बघेल,श्याम सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,पार्षद इरशाद खान,गजेंद्र राठौर,ब्रिज सोढ़ी,बंशी यादव,भिंगु राम कश्यप,वीनोद सोरी,चन्दर बघेल,ब्रम्हा मरकाम,अनिता पोयाम,सूकमु कोर्राम,प्रवीण मिश्रा,गीतेश बघेल सहित भारी संख्या में प्रतिभागी,पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहै ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...