WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

गार्डन के पास हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

गार्डन के पास हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

मामूली विवाद में बदमाश लड़कों ने किशोर बालक से मारपीट के लिये निकाले थे हथियार, पुलिस की मौजूदगी से टली बड़ी घटना…..

पीड़ित की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराओं पर किया कार्यवाही…..

मारपीट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के अपराध में तीनों आरोपी गये जेल, कार, मोबाइल और हथियार जप्त…. *रायगढ़* । 11 जून की रात्रि थाना चक्रधरनगर अंतर्गत कमला नेहरू गार्डन के गेट के सामने रात करीब 8:00 बजे तीन युवकों द्वारा किशोर बालक राज दास महंत को गेट के पास से हटो कहते हुए झगड़ा विवाद करने लगे । लड़कों के बीच विवाद बढ़ गया और बदमाश लड़कों ने मारपीट के लिये कार में रखें धारदार हथियार (लोहे का फरसा) निकाल लिये और राज दास महंत को जान से मारने की धमकी देकर झगड़ा विवाद कर रहे थे । उसी समय थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग सायरन बजाते हुए गार्डन पर पहुंची । सायरन की आवाज सुनकर आरोपी युवकों ने जबरन राज दास महंत को अपने कार में बिठाकर मारते पीटते ले गये । मौके पर मौजूद व्यक्तियों से घटना की जानकारी लेकर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग आरोपियों के सफेद रंग के स्विफ्ट कार के खोजबीन में लग गई । आरोपी युवकों ने राज दास महंत को कार से आईटीआई कॉलोनी एचपी गैस गोदाम के पास नीचे उतारे और फरसा से डराते धमकाते हुए मारने पीटने लगे जिससे राज दास महंत शोर मचाया । आवाज सुनकर चक्रधरनगर पेट्रोलिंग सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची । पुलिस वाहन की आवाज सुनकर आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कार में अपने मोबाइल और हथियार छोड़कर भागे । पुलिस ने मौके से कार और कार में रखा धारदार हथियार (फरसा), मोबाइल जप्त कर किशोर बालक को साथ लेकर थाना आये । पीड़ित राज दास महंत निवासी कयाघाट मुक्तिधाम के रिपोर्ट पर आरोपी 03 लड़कों के विरुद्ध मारपीट, अपहरण तथा आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा एसएसपी श्री सदानंद कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया । मामले को गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना चक्रधरनगर की अलग-अलग टीमें आरोपियों की पतासाजी में जुट गई । पीड़ित के बताए हुलिये और जप्त मोबाइल, कार के आधार पर घटना कारित करने वाले संदेही आफताब हुसैन निवासी विजयपुर थाना चक्रधरनगर, गौरव साहू बंगालापारा तथा भानु प्रताप सिंह ग्राम पतरापाली पूर्व की पहचान हुई । तीनों आरोपी अपने घर से फरार थे । थाना प्रभारी चक्रधरनगर अपने मुखबिर लगाकर आरोपियों पर निगाह रखी जा रही थी इन्हें कल अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया । आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तथा प्रार्थी/पीड़ित राजदास महंत ने भी घटना में तीनों युवकों को शामिल होना बताया । चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों को अपहरण मारपीट और आर्म्स एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड बाद जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर, एसआई जी.पी. बंजारे, हेड कांस्टेबल सतीश पाठक, लोमश राजपूत एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी

(1) आफताब हुसैन पिता असलम हुसैन उम्र 23 साल निवासी विजयपुर थाना चक्रधरनगर
(2) गौरव साहू पिता सूरज साहू उम्र 24 साल निवासी बंगलापारा थाना चक्रधरनगर
(3) भानु प्रताप सिंह पिता संतोष सिंह 19 साल निवासी पतरापाली पूर्व थाना चक्रधरनगर

प्रकरण में जप्त

एक लोहे का फरसा, मोबाइल और स्विफ्ट कार CG 13 AH 2087

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

टीएस सिंहदेव का लैलूँगा दौरा : ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक, चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद—स्थानीय सियासत में बढ़ी हलचल लैलूंगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...

CHHATTISGARH NEWS

टीएस सिंहदेव का लैलूँगा दौरा : ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक, चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद—स्थानीय सियासत में बढ़ी हलचल लैलूंगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...

RAIGARH NEWS

टीएस सिंहदेव का लैलूँगा दौरा : ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक, चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद—स्थानीय सियासत में बढ़ी हलचल लैलूंगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...