नियमों को ताक पर रख चले रहे स्कूल वाहन

spot_img

नियमों को ताक पर रख चले रहे स्कूल वाहन

बंधापाली + गोडम क्षेत्र में बेलगाम फर्राटे से दौड़ते स्कूल वाहन पर आखिर लगाम क्यों नहीं लग रही है यह समझ से परे है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड के बंधापाली + गोडम क्षेत्र में बेलगाम फर्राटे से दौड़ते स्कूल वाहन पर आखिर लगाम क्यों नहीं लग रही है यह समझ से परे है। नियम कानून को ताक पर रखकर क्षेत्र में संचालित किए जा रहे स्कूल वाहन में पालकों के आंखों के सामने ही इन स्कूल वाहनों में ठंूस-ठूंस कर क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया जाता हैै। उसके बावजूद भी पालक यह सब होता देख तमाशबीन बना रहता है।
गौरतलब है कि गोडम ,कपिसदा,सोनाडुला, अमलीडीपा ,नवरगपुर , कोशिर छोटे , नवाडीह के अलावा अमझर, घौटला बड़े, सिंगारपुर क्षेत्र के अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में दूरदराज से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए बस या वेन का उपयोग किया जाता है, लेकिन इन वाहनों में सारे नियम कानून को धत्ता बताते हुए बच्चों को ठंूस-ठूंूस कर बैठाया जा रहा है। इसके अलावा खिड़कियों पर जाली नहीं होती, अग्निशमन यंत्र के साथ ही साथ फस्र्ट ऐड बॉक्स के अलावा बहुत से सुरक्षा के मापदंडों को ताक में रखकर इन स्कूल वाहनों दौड़ाया जा रहा है।
बंधापाली के पी स्कूल संचालक को शासन प्रशासन का कोई डर नही है,
स्कूल वैन संचालकों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी और वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए पुराने ढर्रे पर ही स्कूल वाहनों को सडक़ पर फर्राटे से दौड़ाते हुए नजर आते हैं। लापरवाही की वजह से भविष्य में कई हादसेे हो सकते हैं एवं भविष्य में भी इन छोटे-छोटे मासूमों के साथ कोई हादसे ना हो इसे देखते हुए क्षेत्र में फर्राटे से दौड़ते स्कूल वाहनोंं पर पुलिस महकमे को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल हरदीबाजार ने चलाया स्वच्छता अभियान, अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अंबेडकर चौक, हरदीबाजार...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल हरदीबाजार ने चलाया स्वच्छता अभियान, अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अंबेडकर चौक, हरदीबाजार...

RAIGARH NEWS

88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई...

थाने में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम रायगढ़ को भेजा प्रतिवेदनमाता-पिता...