10 सितम्बर को होगा प्रेस क्लब लैलूंगा का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह

10 सितम्बर को होगा प्रेस क्लब लैलूंगा का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह !

चंद्रशेखर जायसवाल

लैलूंगा / नव गठित प्रेस क्लब लैलूंगा कि नयी कार्यकारणी कि पुर्गठन के पश्चात दिनांक 10 सितम्बर 2023-24 दिन रविवार को शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह के उपलक्ष में “एक शाम वैज्ञानिकों के नाम” विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । जिसके मुख्य अतिथि रायगढ़ लोक सभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय होगीं, एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता के लैलूंगा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार करेंगे । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व मंत्री सत्यानन्द राठिया, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया तथा अध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा श्रीमती मंजू देवी अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण पैंकरा जनपद पंचायत लैलूंगा, उपाध्यक्ष लखन लाल सारथी जनपद पंचायत लैलूंगा, पूूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमसागर पटेल, एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा ठण्डाराम बेहरा, तथा कार्यक्रम के विशेष सहयोगी अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स मनीष मित्तल, अध्यक्ष अग्रवाल महासभा लैलूंगा आशिष मित्तल, बंटी ऑटो पार्टस के संचालक विपुल मित्तल, अतुल होण्डा ऑटो पार्टस के संचालक थबिरो यादव, शुभ ऑटो पार्टस के संचालक नीरज मित्तल, एकलव्य महा विद्यालय एवं कम्प्युटर इंस्टिट्युट कुंजारा के संचालक आशिष सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिती में संपन्न होगा । जिसमें विकास खण्ड लैलूंगा के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव व ग्राम रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहेगी । जहाँ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों एवं विभिन्न परिक्षाओं में उतीर्ण प्रतिभागियों के साथ – साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अभिरूची रखने वाले कलाकारों व मितानिनों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेस क्लब लैलूंगा की ओर से मुख्य अतिथियों के हाथों में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा । वहीं मिशन चंद्रयान 3 को सफलता पूर्वक चंद्रमा में स्थापित करने वाले “इसरो” के सम्मान में “एक शाम वैज्ञानिकों के नाम” पर आधारित विराट कवि सम्मेलन में काव्य पाट का आनंद लिया जायेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा धमाका! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा की कमान अब बजरंग अग्रवाल के हाथ

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नई टीम का ऐलान, सरबजीत सिंह सोनी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन में नए जोश का संचार पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा के राहुल अग्रवाल बने सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियांरायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा...