ग्राम बरपाली में अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर साइबर सेल और पुसौर पुलिस ने की रेड…..

ग्राम बरपाली में अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर साइबर सेल और पुसौर पुलिस ने की रेड…..

खेत में महुआ शराब बनाने रखे महुआ पास और तैयार महुआ शराब को किया गया नष्ट….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरूद्ध अभियान जारी है । इसी कड़ी में आज दिनांक 25.12.2023 को साइबर सेल और पुसौर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम बरपाली में अवैध रूप से महुआ शराब बनाये जाने की सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए खेत को चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया, स्थान से अवैध शराब बनाने वाले नदारद थे । पुलिस टीम द्वारा महुआ शराब तैयार करने बोरियों में रखा महुआ पास और तैयार हुये महुआ शराब को विनष्ट किया गया । कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव पूरी टीम के साथ ग्राम बरपाली जाकर कुछ घरों में तस्दीक किये और ग्रामीणों को महुआ शराब बनाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को ऐसी गतिविधियों पर तत्काल थाना प्रभारी पुसौर के मोबाइल नंबर – 9479193225, कंट्रोल रूम रायगढ़ के मोबाइल नंबर-9479193299 या डॉयल 112 पर सूचना देने कहा गया । सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा । रेड कार्रवाई में टीआई पुसौर सीताराम ध्रुव, एसआई कुंदल लाल गौर, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रताप बेहरा, सुरेश सिदार, पुसौर थाने के आरक्षक कीर्तन यादव, दिनेश गोंड, महिला आरक्षक देवमती मांझी शामिल थी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...