गांव में लुक छिपकर शराब बेचने वाले को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब जप्त……

गांव में लुक छिपकर शराब बेचने वाले को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब जप्त……

ग्राम लामीदरहा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड कार्रवाई……

*रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने कल ग्राम लामीदरहा में रेड कार्रवाई कर लुक छिप कर अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले सुनील उरांव को 23 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । जानकारी के मुताबिक कल बुधवार के शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लामीदरहा का सुनील उरांव गांव में अवैध रूप से हाथ भट्टी की बनी देशी महुआ शराब बिक्री कर रहा है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टाफ रेड कार्रवाई के लिये रवाना किया गया । चक्रधरनगर पुलिस टीम ग्राम लामीदरहा में संदेही सुनील उरांव के घर पहुंची, उसके घर के पीछे भीड़ थी जो पुलिस को देखकर भागे, शराब बेच रहा व्यक्ति बैठा मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील उरांव पिता स्व. तिहारू राम उरांव उम्र 26 वर्ष लामीदरहा बताया जिससे अवैध रूप से शराब बेचने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने स्वयं हाथ भट्टी पर बनाया महुआ शराब की बिक्री करना बताया आरोपी के कब्जे से 10 लीटर, 5 लीटर क्षमता वाली और दो-दो लीटर वाले कोल्ड ड्रिंक बॉटल में भरी हुई *कुल 23 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2,300* की जप्ती की गई है । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक शशिकांत चौहान, विनोद लकड़ा और मिनकेतन पटेल शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूँगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का आधाररायगढ़, 14 जून 2026/ ग्रामीण और खनन...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...