लैलूंगा में पीले अक्षत से घर घर निमंत्रण

लैलूंगा में पीले अक्षत से घर घर निमंत्रण



लैलूंगा – श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए सभी सनातन धर्म को आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा नगर पंचायत लैलूंगा के इंदिरा नगर(फोकटपारा), नवापारा,जुनाडीह, बंजारीपारा में पूजित अक्षत कलश यात्रा के साथ घर-घर पहुंच कर भगवान श्रीराम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में शमिल होने अयोध्या जाने का निमंत्रण दिया गया।
सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र अक्षत कलश यात्रा में शामिल होकर घर-घर जाकर पीला अक्षत के साथ भगवान श्रीराम मंदिर का प्रपत्र देकर निमंत्रण दिया गया। श्रीराम भक्तो ने मंगलवार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को लेकर मोहल्ले में घर-घर निमंत्रण देने का कार्य किया। रामभक्त आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ निमंत्रण देने घर-घर पहुंचे।

रामभक्तो की टोली ने सभी से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या आए बिना भी वे अपने गृह प्रतिष्ठान में टीवी के माध्यम से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बन सकते हैं,साथ ही सभी से अपने घरों में दीप जलाकर रोशनी करने का आह्वान किया गया।

अक्षत कलश के साथ निमंत्रण देने में बोधराम प्रधान,दीपक सिदार,बंटी टोनी दादरीवाल,नीरज मित्तल,भूकंप महंत, मुन्ना कौशिक, अवधराम पटेल,अंजू दास महंत, रीना भगत, पूनम कौशिक, संध्या महंत,एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ! जेसीबी-ट्रैक्टर से धरती का सीना चीर रहे माफिया, राजस्व विभाग बना मूकदर्शक

संपादक : चंद्रशेखर जायसवाल | Cglive24.co.inलैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बिना किसी वैध अनुमति और...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...