झमाझम बारिश के बीच धौराभाँठा स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, दीपक सिदार ने फहराया तिरंगा

spot_img

धौराभाँठा। देश की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धौराभाँठा में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का शानदार माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया।

तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर दीपक सिदार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। पूरे कार्यक्रम के दौरान तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रमुखता से दिखाई दी।

🇮🇳 जय हिंद!
🇮🇳 वंदे मातरम्!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS