spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अवैध धान पर कार्यवाही : साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने गस्त दौरान ट्रक में लोड 300 बोरी अवैध धान पकड़ा….

● अवैध धान पर कार्यवाही : साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने गस्त दौरान ट्रक में लोड 300 बोरी अवैध धान पकड़ा….



*रायगढ़* । प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से धान खरीदी की जा रही है । कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर प्रशासन व पुलिस दिगर प्रांत व जिलों से जिले में अवैध रूप से धान खपाये जाने को लेकर चौकन्नी है । धान खरीदी के अंतिम दिनों में कोचिया, बिचौलिया अधिक सक्रिय हो जाते हैं जिसे लेकर साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल की टीम को भी संदिग्ध वाहनों की जांच में लगाया गया है । श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर व एसएसपी महोदय के निर्देशन पर पात्र किसानों को कोई असुविधा ना हो इसका ध्यान रखकर कार्रवाई में पूरी सतर्कता बरती जा रही है । इसी क्रम में कल 12-13/01/2024 की रात्रि गस्त के दौरान साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा अवैध धान आवक की जांच करने ओड़िशा रोड़ रवाना हुये थे । इसी दरम्यान उड़ीसा की ओर से रायगढ़ आ रही ट्रक का पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बड़माल ओव्हर ब्रिज के नीचे लारा रोड़ में ट्रक को रूकवा कर पकड़ा गया । ट्रक क्रमांक ओडी 17 यू. 9629 को रोक कर चालक अभिषेक जामदुलिया पिता शुक्लांबर जामदुलिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रुचिदा थाना आंबाभौना जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से वाहन में रखे धान के दस्तावेजों की मांग किया गया । वाहन चालक लोड धान के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया जिसे थाना जूटमिल लाया गया । चालक को धान के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय दिया गया किंतु वाहन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा । ट्रक में लोड धान का अवैध व संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अनावेदक वाहन चालक पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर खाद्य निरीक्षक रायगढ़ को कार्यवाही की सूचना दी गई है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, रविंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र जाटव, सुरेश सिदार और थाना जूटमिल के आरक्षक विनय तिवारी, परमानंद पटेल और समीर बेक शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2003 रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश...
Latest
BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम... राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी ब... BJP का 47 स्थापना दिवस आज, शुरू होगा गांव चलो अभियान, हजारों कार्यकर्ता होंगे एक... CRIME : जंगल में मिली युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहम हत्या से सनसनी CRIME : 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीयत बिगड़ने पर युवक ने पत्थर से कुचल... राजधानी में बड़ा हादसा—निर्माणाधीन साइट पर धंसी मिट्टी, मजदूर की दबकर मौत, इलाके... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जत... खबर का बड़ा असर : सोया प्रशासन जागा CG LIVE 24 का खबर बड़ा असर : सोया प्रशासन जागा, मची अफरा-तफरी!
🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया