spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बनेकेला में चल रहे तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ, समापन

बनेकेला में चल रहे तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ, समापन





लैलूंगा/ रायगढ़ रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा के ग्राम बनेकेला में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आज संकुल केंद्र झगरपुर के सभी अध्यापकों के आतिथ्य में समापन किया गया।

आपको बता दें, संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हेतु संकुल के सभी शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक लिया गया। जिसमें संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु सभी शालाओं द्वारा प्रस्ताव रखा गया।संकुल प्राचार्य डी एस सिदार जी एवं शैक्षिक समन्वयक परमानंद बंजारे द्वारा ग्राम बनेकेला में संकुल बैठक रखा गया ,जिसमें ग्राम बनेकेला के ग्रामवासियों द्वारा बनेकेला में खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का आग्रह किया गया।

सभी के द्वारा दिनांक 10/01/2024 से 12/01/2024 तक तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
निर्णय अनुसार दिनांक 10/01/2024 से 12/01/2024 तक तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संकुल केन्द्र झगरपुर के अन्तर्गत 5 प्राथमिक शाला एवं 4 माध्यमिक शाला के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संकुल केन्द्र झगरपुर के 29 शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर खेल को संपन्न कराया। आस पास के अनेक गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर खेल का भरपूर आनंद लिया।
प्रथम दिवस मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल जी बी डी सी क्षेत्र झगरपुर के द्वारा खेल झंडा फहराया गया। और फीता काटकर 100 मीटर दौड़ प्रारंभ कर उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मी,200 मी दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रिलेरेस, गोला फेंक,तवा फेंक,भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि खेलों का आयोजन किया गया था,जो आज प्रतियोगिता कार्यक्रम का समापन किया गया, समापन कार्यक्रम में संकुल केंद्र झगरपुर के सभी अध्यापकों सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई