● विशेष अभियान : खरसिया पुलिस ने ग्राम भद्रीपाली में 10 अवैध शराब भट्ठी और 30 बोरी महुआ लाहन किया नष्टीकरण…..

spot_img

● विशेष अभियान : खरसिया पुलिस ने ग्राम भद्रीपाली में 10 अवैध शराब भट्ठी और 30 बोरी महुआ लाहन किया नष्टीकरण…..

*रायगढ़* । 17 जनवरी बुधवार को खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भद्रीपाली में गांव के बाहर अवैध देशी महुआ शराब भट्ठी की सूचना पर नव पदस्थ थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा छापेमारी किया गया । जहां पुलिस ने 10 अवैध शराब भट्टी को तोड़कर ध्वस्त किया गया और खेत में कटे हुए धान के नीचे छिपाकर रखे हुये करीब 30 बोरी महुआ लाहन को जला कर नष्टीकरण किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा गांव में मुनादी करा कर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत दिया गया है । साथ ही अपने स्टाफ को मुखबीर लगाकर अवैध शराब बनाने वालों का पता लगाने निर्देशित किया गया है । ज्ञात हो कि एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान को ग्रामीणों और महिला समूह का अच्छा सहयोग मिल रहा है । आज ग्राम भद्रीपाली में चलाये गये अवैध शराब के विशेष अभियान में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, हेंमत कश्यप, आरक्षक प्रदीप तिवारी, सुनील खलखो, हेमलाल सिदार, सत्या सिदार, रामभजन राठिया, रवि बिंझवार, अशोक कंवर शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...