WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सह शैक्षिक समीट में रायगढ़ जिले के आठ शिक्षक – शिक्षिका हुए सम्मानित…….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सह शैक्षिक समीट में रायगढ़ जिले के आठ शिक्षक – शिक्षिका हुए सम्मानित

लैलूंगा :- देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक संगठन नवाचारी गतिविधि समूह भारत के द्वारा द्वारा छ्त्तीसगढ़ राज्य के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक समीट का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी 2024 को किया गया था ।जिसमें संपूर्ण छ्त्तीसगढ़ राज्य से लगभग 150 शिक्षक – शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया । उपरोक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ जिले के विकास खण्ड रायगढ़ से सुशीला साहू, विकास खण्ड खरसिया से भुवनेश्वरी मंथन, विकास खण्ड घरघोड़ा से पवित्रा सिदार, विकास खण्ड लैलूंगा से नरेश कुमार गुप्ता, विकास खण्ड पुसौर से रुद्र प्रसाद शर्मा तथा श्रीमती आरती साहू, विकास खण्ड धरमजयगढ़ से भास्कर प्रसाद पटेल, विकास खण्ड तमनार से सुभीता नायक को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक डॉ. एम. सुधीश, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, रायपुर जिला डी.एम.सी./ डी. एस. पटले, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर से डॉ. एस. के. जैन, एल. के. वर्मा एवं डॉ. नवनीता सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवाचारी गतिविधि समूह के छत्तीसगढ़ टीम के शिक्षकों सतत् सहयोग प्राप्त हुआ । जो नि:स्वार्थ भाव से पिछले 7-8 वर्षों से समूह के उद्देश्य के अनुसार कार्य किया जा रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS