WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● तीव्र ध्वनि में बज रहे डीजे पर चक्रधरनगर पुलिस की एक और कार्यवाही….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

तीव्र ध्वनि में बज रहे डीजे पर चक्रधरनगर पुलिस की एक और कार्यवाही….

पहाड़ मंदिर के पास तेज आवाज में बज रहा डीजे सिस्टम जप्त, सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई….

*रायगढ़* । कल रात पहाड़ मंदिर के पास तेज आवाज में बज रही डीजे पर कार्यवाही के बाद आज सुबह पुन: थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा पहाड़ मंदिर के पास तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर डीजे जप्त कर डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । आज सुबह टाउन पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर को पहाड़ मंदिर के पास तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना मिली। तत्काल थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ मौके पर गए । जहां छोटा हाथी वाहन में रखा डीजे निर्धारित ध्वनिसीमा से तीव्र ध्वनि पर बज रहा था । थाना प्रभारी द्वारा डीजे संचालक मांगीलाल आदित्य को तीव्र ध्वनि में संगीत बजाने की अनुमति पेश करने नोटिस दिया गया । अनावेदक डीजे संचालक के पास कोई वैध अनुमति नहीं होने से डीजे सिस्टम मय छोटा हाथी वाहन सीजी 13 एलए 0185 को थाना लाया गया । *अनावेदक डीजे संचालक मांगीलाल आदित्य पिता मोहनलाल आदित्य उम्र 42 साल निवासी कबीर चौक नवापारा थाना जूटमिल* पर थाना चक्रधरनगर में धारा 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक विनोज लकड़ा शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भिंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में 8 की मौत, 22 घायल

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के...

CHHATTISGARH NEWS

भिंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में 8 की मौत, 22 घायल

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...