WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न
विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार दिनांक 23-7-2022 को गोंड समाज भवन पाकर गांव लैलुंगा मे दोपहर 02:00 बजे बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी लोग शामिल हुए। इस दौरान 9 अगस्त की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में यथा संभव आदिवासी नृत्य, ढोल और पारंपरिक पौषाक पहने पुरुष और महिलाएं शामिल होने अपेक्षा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री अधोसरंचना एवं उन्नयन प्राधिकरण उपाध्यक्ष माननीय चक्रधर सिंह सिदार जी विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं मंत्री माननीय सत्यानंद राठिया जी , पूर्व उत्कृष्ट विधायक माननीय ह्रदय राम राठिया जी, ज़िला पंचायत सदस्या श्रीमती यशोमती सिंह सिदार जी, ज़िला पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण पैंकरा जी लैलूंगा, श्री खीरेन्द्र महाराज जी, व समस्त आदिवासी समाज प्रमुख होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संचालक टीम गठित की गयी, जिसमें सर्व सम्मति से सर्व श्री गोवर्धन अगरिया, श्याम पैंकरा, दिलीप केरकेट्टा, अनत राम पैंकरा, मनमोहन नेताम, महेंद्र सिंह सिदार, आनंद सिंह पैंकरा, ह्रदय राम दाऊ, साहनी राम सिदार, श्री मती देवमती सिदार, श्री उद्धव राम सिदार को कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी दी गयी। समस्त सरपंच व कर्मचारियों से सहयोग राशि लेने तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए भोजन व्यवस्था का निर्णय लिया गया। आदिवासी समुदाय के लोगों से गांव के प्रमुख प्रकृति एवं पुरखा देवों की पूजा अर्चना कर अपने घर आंगन में दीप प्रज्ज्वलित करने अपील की गयी है। बैठक की अध्यक्षता अनत राम पैंकरा जी संरक्षक कँवर समाज लैलूंगा एवं संचालन बलराम सिदार द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमंत राम भगत, किशन बेक, सेलबेस्टर एक्का, सुनील तिग्गा, भागीरथी अगरिया, शंकर अगरिया,शोभीत राम टोप्पो, जगदीश पैंकरा, राजेंद्र बड़ा, जलंधर एक्का, ह्रदय राम दाऊ, महेंद्र सिंह सिदार, आनंद पैंकरा, सिद्धेश्वर सिंह सिदार, अलेक्स खलखो, रुपधर सिदार, प्रफुल्ल एक्का,नरेश लकड़ा,प्रमोद प्रकाश जगत, ईश्वर चंद्र कुजूर, सत्यनारायण सिदार, ईश्वर प्रसाद सिदार, दिलीप केरकेट्टा, नंदकुमार साय पैंकरा, श्याम लाल पैंकरा, पुष्कर पैंकरा, देवचरण पैंकरा, साहनी सिदार, जयपाल भगत, रूद्र प्रताप सिदार, सुभाष पैंकरा, राजीन साय टोप्पो, मनमोहन नेताम, श्रीमती देवमती सिदार, सुमन साय पैंकरा, बलराम सिदार सहित सैकड़ो संख्या में आदिवासी भाई बंधु उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

CHHATTISGARH NEWS

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

RAIGARH NEWS

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...