spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कयाघाट के पांच व्यक्तियों पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्यवाही, क्षेत्र में नशीली दवाओं और अवैध शराब बिक्री की मिली थी शिकायत…..

कयाघाट के पांच व्यक्तियों पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्यवाही, क्षेत्र में नशीली दवाओं और अवैध शराब बिक्री की मिली थी शिकायत…..

*रायगढ़* । बीते दिनों रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा शहर में नशीली टेबलेट, इंजेक्शन बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया गया था । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र में इस प्रकार से नशीली दवाएं बेचने की पुलिस टीमें सूचनाएं ली जा रही थी जिसमें कयाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाएं और अवैध शराब के खरीदी-बिक्री में कुछ लोगों के लिप्त होने की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई जिसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना जूटमिल और साइबर सेल की टीम के साथ कयाघाट क्षेत्र में तस्दीक करने पहुंचे । जहां पुलिस टीम लोगों से पूछताछ कर जानकारियां ली जा रही थी उसी समय अकबर खान, बफाती खान, साहब राम, राजवर्धन यादव, लाल कुमार सिदार आक्रेाशित होकर मोहल्लेवालों को हमारे खिलाफ शिकायत कर रहे हो कह कर वाद-विवाद पर उतारू हो गए और देख लेने की धमकी देने लगे । पुलिस की समझाइश पर भी नहीं माने जिस पर पुलिस टीम द्वारा 05 व्यक्ति- (1) अकबर खान पिता बफाती खान उम्र 30 साल (2) बफाती खान पिता मोहम्मद साबिर 58 साल दोनों निवासी जेल के पीछे प्रगति नगर काली चौक कयाघाट थाना जूटमिल (3) साहब राम पिता बुधराम बसंत उम्र 50 साल नीम चौक गया घाट थाना जूटमिल (4) राजवर्धन यादव पिता बृहस्पति यादव 19 साल निवासी पीपल चौक कयाघाट (5) लाल कुमार सिदार पिता सत्यनारायण सिदार उम्र 38 साल निवासी जय पर ठाकुर देव के पास कयाघाट को थाना लाया गया जिनके विरूद्ध थाना जूटमिल में प्रतिबंधात्मक धाराएं 107, 116(3)/151 CrPC के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...