कटाईपाली (सी.) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया न्योता भोजन त्यौहार….

spot_img

कटाईपाली (सी.) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया न्योता भोजन त्यौहार

कटाईपाली (सी.)/ छाल :- भारत सरकार के द्वारा संचालित योजनांतर्गत प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम को छत्तीसगढ शासन ने न्योता भोजन के रूप में मनाने का शुरूवात किया गया है । शासन के इसी योजना के तहत शासकीय प्राथमिक एवम माध्यामिक विद्यालय कटाईपाली सी में भोजन त्योहार का अयोजन किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल छाल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री लालू ठाकुर, महामंत्री डोल नारायण पटेल, तहसील छाल के तहसीलदार महेंद्र लहरे सर, पत्रकार रामकृष्ण पाठक, जहाज राम राठिया, न्योता भोजन के प्रयोजक सतीश अग्रवाल, एवम राजेंद्र बेहरा विशेष रूप से उपस्थित थे । अतिथियों ने भोजन से पूर्व बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आना है और जीवन में बड़ा लक्ष्य ले कर आगे बढ़ना है । आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य बड़ा बनाना जरुरी है । छत्तीसगढ शासन बच्चों के लिए जो भी योजनाएं बना रही है उसका लाभ शतप्रतिशत बच्चो को मिले इसका भार आप सभी शिक्षकों के ऊपर है और यहां का वातावरण देख कर अच्छा लग रहा है कि यहां के सभी लोग मेहनत कर रहे हैं । उद्बोधन पश्चात सभी अतिथियों ने बच्चो को परोसकर भोजन कराया । न्योता भोजन के दानदाता विनय अग्रवाल एवम राजेंद्र बेहरा ने भी बच्चो को अपने हाथों से भोजन परोसा । संकुल प्राचार्य राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार करते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आप पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाया है इसे नई ऊंचाई दिया है ।इसके लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद करते हैं और आप सभी भविष्य में भी यह सहयोग करते रहेगें यह भी अपेक्षा रखते हैं । कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक भुनेश्वर पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS