● जूटमिल पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….

spot_img

● जूटमिल पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….

*रायगढ़* । कल रात थाना जूटमिल में महिला द्वारा जूटमिल में रहने वाले सुजीत थापा पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । महिला आवेदन देकर बताई कि मध्यप्रदेश की रहने वाली है । पति के लड़ाई झगड़ा से परेशान होकर वर्ष 2014 में अपने बच्चों के साथ रायगढ़ आकर मजदूरी कर गुजर बसर कर रही है । काम के दौरान वर्ष 2017 में सुजीत थापा से जान परिचय हुआ । सुजीत थापा फास्ट फूड (मोमोज) बनाने का काम करता था जो साथ में काम करेंगे, दुकान खोलेंगे कहकर मित्रता बनाया और जनवरी 2018 में अपने किराया मकान में ले जाकर शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया । सुजीत थापा अविवाहित होना बताया था बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला । धीरे-धीरे सुजीत के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा, सुजीत छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा गाली गलौज करने लगा । अब सुजीत शादी नहीं करूंगा कह कर घर से निकाल दिया है । महिला की शिकायत पर आरोपी सुजीत थापा पर दुष्कर्म का अपराध पंजीकृत कर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी सुजीत थापा पिता चंद्र बहादुर थापा उम्र 40 वर्ष जूटमिल को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SIR विवाद: निर्वाचन सदन की ओर बढ़े INDIA ब्लॉक के सांसद, प्रियंका हिरासत में; बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दिल्ली में तेज हो गया। ‘INDIA’...

CHHATTISGARH NEWS

SIR विवाद: निर्वाचन सदन की ओर बढ़े INDIA ब्लॉक के सांसद, प्रियंका हिरासत में; बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दिल्ली में तेज हो गया। ‘INDIA’...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...