प्रधान आरक्षक को सेवानिवृत्ति पर शाॅल, श्रीफल देकर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई….

spot_img

● *प्रधान आरक्षक को सेवानिवृत्ति पर शाॅल, श्रीफल देकर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई….


      *रायगढ़* । जिला पुलिस बल रायगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक उदयनाथ राठिया अपनी अधिवर्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर आज 29 फरवरी को जिला पुलिस से सेवानिवृत हुए हैं जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी (IUCAW) निकिता तिवारी द्वारा शाॅल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया गया । सेवा सम्मान कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर, जिविशा प्रभारी डिलेश्वर साहू, एमटीओ राजकुमार राय, एएसआई लक्ष्मण प्रधान के साथ कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे ।

           सेवानिवृत्त श्री उदयनाथ राठिया ग्राम बनेकेला थाना लैलूंगा के रहने वाले हैं । वर्ष 1983 में आरक्षक के पद पर जिला पुलिस बल रायगढ़ में नियुक्त होकर जिला रायगढ़ एवं वर्तमान जिला जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विभिन्न थानों में आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक के पद पर सेवा दिए हैं ।   उनके सेवानिवृत्ति पर उनके साथी पुलिसकर्मियों द्वारा भी उन्हें फूल माला पहनकर सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गई है । श्री राठिया वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायगढ़ शहर में निवासरत हैं ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मांतरण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गृहमंत्री से मिला हिंदू जागरण मंच, हर जिले में कार्यशाला की मांग

धमतरी। धर्मांतरण से संबंधित कानून के प्रावधानों की प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बेहतर समझ विकसित करने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच...

CHHATTISGARH NEWS

धर्मांतरण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गृहमंत्री से मिला हिंदू जागरण मंच, हर जिले में कार्यशाला की मांग

धमतरी। धर्मांतरण से संबंधित कानून के प्रावधानों की प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बेहतर समझ विकसित करने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच...

RAIGARH NEWS