WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हाईवे किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● हाईवे किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार…..



● *आरोपियों से 3 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त, जूटमिल पुलिस की कार्यवाही*……

             *रायगढ़* । कल दिनांक 29/02/2024 के दोपहर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा रायगढ़-खरसिया हाइवे पर अपेक्स हॉस्पिटल के सामने गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी जूटमिल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर में गांजा लेकर रायगढ़ की ओर बिक्री के लिए निकले हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर थाने के स्टाफ को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों पर निगाह रखने लगाया गया । जूटमिल पुलिस की एक टीम द्वारा दोपहर करीब 03.00 बजे काले रंग के मोटर सायकल में पिट्ठू बैग लिए बैठे दो संदिग्ध युवकों को अपेक्स हॉस्पिटल के सामने देखे और पूछताछ किया गया जो अपना नाम आकाश साह और पीछे बैठा व्यक्ति आफताब हुसैन दोनों निवासी झारसुगुडा उड़ीसा के रहने वाले बताएं जिन्हें कार्यवाही की जानकारी देकर तलाशी लेने पर संदेहियों के पिट्ठू बैग में तीन किलो गांजा बरामद हुआ । संदेहियों द्वारा अवैध बिक्री के लिए उड़ीसा से गांजा लेकर आना बताए ।  आरोपी 01. आकाश साह पिता जयकिशोर साह उम्र 26 वर्ष, 02. आफताब हुसैन पिता बरजू हुसैन उम्र 23 वर्ष दोनों साकिनान मेन रोड गंगा नगर वार्ड क्र. 4 थाना बृजराज नगर जिला झारसुगड़ा (उड़िसा) से 3 किलो गांजा 36000 रुपये और हिरो स्प्लेंडर प्लस मोसा क्र ओडी-23-जे-2394 को जप्त कर आरोपियों के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, नरेंद्र सिदार, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, संजय भूषण तिर्की, बंशीलाल रात्रे, कामता प्रसाद चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बलौदाबाजार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ पुलिस...

CHHATTISGARH NEWS

बलौदाबाजार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ पुलिस...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट: हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन...