प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष चुने गए राघवेन्द्र पाठक….

spot_img

प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष चुने गए राघवेन्द्र पाठक

त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए शनिवार को हुआ चुनाव

जांजगीर-चांपा। प्रेस क्लब जांजगीर की विशेष बैठक शनिवार को प्रेस क्लब के संरक्षक केदार सिंह राठौर की उपस्थिति में जिला मुख्यालय जांजगीर में संपन्न हुई, जिसमें प्रेस क्लब के त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान निर्वतमान अध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया तो वहीं महासचिव का दायित्व कुणाल चंद्र गुप्ता को सौंपा गया। प्रेस क्लब जांजगीर के कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि प्रेस क्लब का चुनाव शनिवार को जांजगीर में संपन्न हुआ, जिसमें निर्वतमान अध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पुरूषोत्तम राठौर एवं राजेन्द्र राठौर उपाध्यक्ष, कुणाल गुप्ता महासचिव, निर्मल चंद्र गुप्ता सहसचिव, गोपाल दुबे कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, उपाध्यक्ष द्वय पुरूषोत्तम राठौर एवं राजेन्द्र राठौर, महासचिव कुणाल चंद्र गुप्ता, सहसचिव निर्मल चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल दुबे सहित प्रेस क्लब जांजगीर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...