WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● सुपरवाइजर से मारपीट कर प्राणघातक चोट वाले 3 आरोपियों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

सुपरवाइजर से मारपीट कर प्राणघातक चोट वाले 3 आरोपियों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही….

घटना कर भाग रहे आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास धर दबोचा….

पुलिस ने संगीन धाआरों में आरोपियों को कोर्ट पेश कर भेजा जेल…..

*21 अप्रैल रायगढ़* । 19 अप्रैल की रात्रि 10:00 बजे थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत आमंत्रण होटल के समीप विदेशी शराब दुकान का सुपरवाइजर चित्रकांत जायसवाल द्वारा दुकान को बंद किया जा रहा था । उसी समय तीन अज्ञात युवक आए और दुकान खोलो कहकर विवाद करने लगे और जबरदस्ती दुकान अंदर घुस गये । सुपरवाइजर चित्रकांत उन्हें बाहर करने लगा तो एक युवक शराब की बोतल से चित्रकांत के सिर में मारकर प्राण घातक चोट पहुंचा है और एक युवक तलवार लहराते हुए दुकान में मौजूद कर्मचारियों को धमकाया फिर तीनों वहां से भाग गये । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । आहत चित्रकांत जायसवाल पिता मुरलीधर जायसवाल उम्र 30 साल निवासी निमधा थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 194 /2024 धारा 307, 452, 34 आईपीसी का अपराध कायम कर आहत का मेडिकल कराया गया जिसके पश्चात आहत और गवाहों से विस्तृत पूछताछ किया गया । आहत व गवाहों ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मारपीट करने वाले लड़कों को चंद्रनगर कॉलोनी के रहने वाले संदेही-संजय सिंह, सूरज गुप्ता और पिंटू अग्रवाल होना बताए । तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन पर अपने स्टाफ के साथ आरोपियों कि घर दबिश दिये । तीनों फरार थे जिन्हें मेडिकल कॉलेज के पास पतासाजी दौरान हिरासत में लिया गया । संदेही सूरज गुप्ता द्वारा सुपरवाइजर के सिर पर बोतल से चोट पहुंचाना और मौके पर संजय सिंह द्वारा तलवार लहराना स्वीकार किये । घटना में उनका साथी पिंकू अग्रवाल उनका सहयोग कर रहा था । आरोपी संजय सिंह राजपूत उर्फ ब्लेड के कब्जे से एक तलवार की जाति की गई है संदेहियों का पहचान कार्यवाही कराकर साक्ष्य अनुरूप प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपी (1) सूरज गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 21 साल निवासी चंद्रनगर कॉलोनी चक्रधरनगर जिला रायगढ़ (2) संजय सिंह राजपूत उर्फ ब्लेड पिता तुलेश्वर सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी पंजरी प्लांट रायगढ़ (3) पिंकू अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल निवासी चंद्र नगर कॉलोनी चक्रधर नगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, महेंद्र कर्ष, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, नंद कुमार पैंकरा, कोमल तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

CHHATTISGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

RAIGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...