अवैध रेत उत्खनन एवं मंण्डारण करने वाले रेत माफियो के विरुद्ध कार्यवाही को सक्ती कलेक्टर से हुई शिकायत।

अवैध रेत उत्खनन एवं मंण्डारण करने वाले रेत माफियो के विरुद्ध कार्यवाही को सक्ती कलेक्टर से हुई शिकायत।

ग्राम रनपोटा सोन नदी की सीने को छलनी कर भारी मात्रा में रेत निकाल रहे रेत माफिया

मालखरौदा/ सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपोटा पुल के पास सोन नदी से रेत माफियों के द्वारा चैन माउंटेन मशीन (बडे पोकलेन) लगाकर वहां से बड़े-बड़े हाईवा से 20 फीट गहरे करते हुए सोन नदी से रेत निकाला जा रहा है, पत्रकार लोग ने अवैध उत्खनन का विरोध किए तो उन्हीं को धमकाने लगे साथ ही क्षेत्र के कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ कर रेत माफियों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रेत खनन के साथ-साथ ग्राम पंचायत रनपोटा बाजार के पास शासकीय जमीन पर भारी मात्रा में अवैध रेत का भण्डारण किया गया है। और साथ ही ग्राम बासीन के स्कूल में भी बड़ी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण किया गया है रेत माफियो के ऊपर कार्यवाही नहीं होने से इनका हौसाला बुलंद है और सुबह से लेकर रातभर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसकी वजह से नदी के बीचों-बीच 20 फीट की गहरी खाई बन गई है, जिससे भविष्य में कुछ अप्रिय घटना घट सकती है क्षेत्र के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी है पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर आवेदक ने सक्ती कलेक्टर से लिखित शिकायत की है और साथ ही कठोर कार्रवाई की मांग किया है अब देखना यह होगा कि आगे रेत माफियो के ऊपर कार्यवाही होता है या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चली जाएगी।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...