आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कराया भाजपा प्रवेश

spot_img

आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कराया भाजपा प्रवेश

रायगढ़:- रायगढ़ जिले के आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान को भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के सानिध्य में आज वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा प्रवेश कराया गया। जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान पूर्व रिटायर्ड रेंजर व समाजसेवी हैं। विदित हो कि आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान समाज की सेवा के साथ-साथ गरीब असहाय लोगों की काफी मदद करते आ रहे हैं। चौहान ने भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री जी के कार्यों को देख भारी खुश हुए और उन्होंने भाजपा को चुना और गुलाब राम चौहान ने आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा प्रवेश किया है। चौहान जी भाजपा प्रवेश के पूर्व में भी भाजपा के समर्थक रहे और भाजपा के लिए सराहनीय कार्य करते रहे।भाजपा प्रवेश करते समय मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठीया,सुरेश गोयल, विकास केडिया,गोपाल नायक,पूनम सोलंकी,विजयलक्ष्मी चौहान और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...