मजदूर दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों ने कार्यस्थल पर मतदाता जागरूकता की ली शपथ..

spot_img

मजदूर दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों ने कार्यस्थल पर मतदाता जागरूकता की ली शपथ

50 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने ली मतदाता शपथ
विनय सिंह
*बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संकल्प “चुनाव का पर्व – देश का गर्व” के तहत जिले में लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करें इस उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर जिले के समस्त जनपद पंचायत अंतर्गत कार्यरत मनरेगा श्रमिकों का कार्यस्थल पर मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई | बता दें की जिले के लगभग 50 हज़ार श्रमिकों से ज्यादा मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों ने मतदाता शपथ ली। श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान श्रमिकों ने मतदाता जागरूकता शपथ लेकर कहा कि हम स्वयं जागरूक रहकर मतदान करेंगे साथ ही अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। इस दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्रात्मक प्रणाली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा तथा बिना किसी भय व लोभ के निष्पक्ष मतदान करने की बात कही |

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...