spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

CG बोर्ड के नतीजे 9 मई को : छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे दोपहर 12.30 बजे..

CG बोर्ड के नतीजे 9 मई को : छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे दोपहर 12.30 बजे

CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल गुरुवार 9 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस आदेश की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने दी है। बता दें कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था।

कल दोपहर 12:30 पर जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले ही बताया था कि, तीसरे चरण के चुनाव के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। आज जारी पत्र के बाद यह तय हो गया है कि, कल दोपहर 12.30 बजे नतीजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में जारी किए जाएंगे परिणाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू घोषित करेंगी परिणाम। अचार संहिता की वजह से इस बार शिक्षा मंत्री शामिल नहीं होंगे।

पिछले साल से पहले आ रहे नतीजे(CG Board Result 2024)
माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि, रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। ये नतीजे CGBSE के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

7 लाख छात्रों ने दिए एग्जाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था। दोनों कक्षाओं के कुल 7 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है, जिसमें 12वीं से 4 लाख और 10वीं के करीब 3 लाख छात्र शामिल हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल

संभागीय ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला मुंगेली माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रदेश के मध्यम...
Latest
जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस