● कार्रवाई: नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने वाले पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई….

spot_img

● कार्रवाई: नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने वाले पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई….

● पुलिस को छापेमारी में साइकिल पंचर बनाने वाले दुकान पर मिला था सोल्यूशन की खेप….

*11 मई रायगढ़* । आज सुबह थाना जूटमिल में स्थानीय रहवासी आकर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को हीरो होंडा शोरूम के पास रश्मि साइकिल स्टोर के संचालक सुनील अग्रवाल द्वारा मोहल्ले के लड़कों जिसमें नाबालिग भी शामिल है उन्हें सोल्यूशन बेचने की शिकायत किया गया और बताए कि लड़के इस सोल्यूशन का उपयोग सूंघ कर नशे के रूप में कर रहे हैं । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ और शिकायकर्ताओं को लेकर रश्मि साइकिल स्टोर में दबिश दिए । जहां उन्हें सायकल पंचर बनाने के काम में आने वाले सोल्यूशन की बड़ी खेप मिली । थाना प्रभारी द्वारा दुकान संचालक सुनील अग्रवाल से नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने के संबंध में पूछताछ करने पर सुनील अग्रवाल उग्र होकर कार्यवाही का विरोध करने लगा । थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक सुनील अग्रवाल पिता रेखचंद अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी जूटमिल होंडा शोरूम के पास थाना जूटमिल के कृत्य पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है । थाना प्रभारी द्वारा शिकायतकर्ताओं को आगे यदि इस प्रकार की गतिविधियां होने पर तत्काल सूचित करने कहा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...