spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● अवैध शराब पर तमनार पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई…..

अवैध शराब पर तमनार पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई…..

अलग-अलग पांच कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला समेत 05 आरोपियों को पकड़ा……

आरोपियों से 59.5 लीटर महुआ शराब जप्ती, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई……

*18 मई रायगढ़* । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में अवैध शराब पर पूरे तमनार क्षेत्र में अभियान स्तर पर कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कल तमनार पुलिस द्वारा ग्राम देवगांव, महलोई, बुडिया, झिंकाबहाल, टिहलीरामपुर, पाता, करवाही एवं गोहड़ीड़ीपा का सघन भ्रमण कर सक्रिय किए मुखबीरों से जानकारी लेकर कार्रवाई गया । पुलिस टीम ने ग्राम टिहलीरामपुर में आरोपी हेतलाल भगत (उम्र 47 साल) निवासी टिहलीरामपुर से बाडी में छिपा कर रखा 20 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती किया गया । ग्राम देवगांव में आरोपी तरुण कुमार साहू (उम्र 34 साल) निवासी ग्राम देवगांव को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े जिससे 08 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम 150 रुपए बरामद हुआ । अवैध शराब बिक्री की सूचना पर ग्राम पाता में पुलिस टीम ने आरोपिया श्रीमती अनिता भगत को पकड़ा जिससे 3.5 लीटर और ग्राम करवाही में शराब रेड में आरोपिया श्रीमती सीमा सिदार से 03 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती किया गया है ।

इसी कड़ी में आज सुबह तमनार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गोहड़ीडीपा में आरोपी नत्थूराम यादव (उम्र 58 साल) निवासी गोहड़ीडीपा के कोला बाड़ी में गढ्ढा कर बोरी में छिपाकर रखा हुआ 25 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । पुलिस टीम द्वारा 05 कार्रवाई में 59.5 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹11,900 की जप्ती की गई है, आरोपियों पर थाना तमनार में पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के हमराह शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुरूषोत्तम सिंह सिदार, भानू प्रताप चन्द्रा शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में ‘सत्यनारायण की कथा’ से भी पावन है ‘कमीशन’ की महिमा!… जनसमस्या निवारण शिविर या ‘अधिकारी कल्याण महोत्सव’? पंचायतों...

लैलूंगा। अगर आप लैलूंगा जनपद पंचायत की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और आपकी जेब में 'गांधी जी' (नोट) नहीं हैं, तो यकीन मानिए आप...
Latest
ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार