● डीजल के अवैध भंडारण और विक्रय पर तमनार पुलिस ने की कार्रवाई…..

डीजल के अवैध भंडारण और विक्रय पर तमनार पुलिस ने की कार्रवाई…..

ग्राम खुरूसलेंगा में 200 लीटर डीजल की जप्ती, आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस ने की कार्रवाई…..

*03 जून रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल/डीजल का खतरनाक तरीके से संग्रहण कर अवैध बिक्री पर निगाह रखकर कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं, निर्देशों के तारतम्य में कल शाम थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर तमनार पुलिस की टीम द्वारा ग्राम खुरूसलेंगा में पंचम राठिया के घर कार्रवाई के लिए दबिश दिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचम राठिया अपने घर में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का भण्डारण कर बिक्री करता है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ पंचम राठिया के घर चेक किया गया जिसमें घर की परछी में कई प्रकार के प्लास्टिक ब्लाडर, जरीकेन एवं पानी बाटल में करीबन 200 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ डीजल को भण्डारण कर रखना पाया गया । पुलिस ने डीजल बिक्री के संबंध में पंचम राठिया को कागजात पेश करने नोटिस देकर *आरोपी पंचम राठिया पिता त्रिनाथ राठिया उम्र 39 वर्ष सा. खुरूसलेंगा थाना तमनार* से 200 लीटर डीजल (कीमती 18,400 रूपये) एवं 01 सफेद भूरा रंग का चाडी की जप्त कर आरोपी पर थाना तमनार में अप.क्र. 148/2024 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा 285 आईपीसी के तहत कार्रवाई किया गया है । रेड कार्रवाई में थाना तमनार के प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर और अनुप मिंज शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...