spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी के तहत तमनार में आयोजित हुआ क्लीन-ग्रीन विलेज कार्यक्रम

मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी के तहत तमनार में आयोजित हुआ क्लीन-ग्रीन विलेज कार्यक्रम

रायगढ़, 13 जून 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में रायगढ़ के सभी जनपद पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के तहत क्लीन ग्रीन विलेज सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी के तहत तमनार विकास खण्ड में स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए क्लीन ग्रीन विलेज कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता अभियानों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के तहत गांवों में सफाई अभियान चलाया गया, कूड़ा-करकट निपटान के लिए उचित व्यवस्था के लिए काम किया गया और वृक्षारोपण अभियान चलाए गए। लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम से गांव के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। गांव में सफाई अभियान शुरू हो गया है और पेड़ लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान गांवों के लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव के गली-मोहल्ले को झाडू लगाकर साफ-सफाई किया गया। इस दौरान उन्होंने अनावश्यक उगे घास-फूस की कटाई की। उन्होंने पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से गांवों के विभिन्न हिस्सों में पौधे भी लगाए और पेड़ बनते तक उसकी देखभाल हेतु संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने जनसामान्य को आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखे, कही भी अनावश्यक पानी न जमने दे। जितना साफ-सफाई पर ध्यान देंगे, बीमारियां भी उतनी दूर भागेगी। साथ ही बेहतर जीवन स्तर के लिए अपने आसपास खाली जगहों में जिम्मेदारी पूर्वक पौधे लगाए।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में ‘सत्यनारायण की कथा’ से भी पावन है ‘कमीशन’ की महिमा!… जनसमस्या निवारण शिविर या ‘अधिकारी कल्याण महोत्सव’? पंचायतों...

लैलूंगा। अगर आप लैलूंगा जनपद पंचायत की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और आपकी जेब में 'गांधी जी' (नोट) नहीं हैं, तो यकीन मानिए आप...
Latest
ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार