ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई…

ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई…..

अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 13 लीटर महुआ शराब जप्त….. *22 जून, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा थाने स्टाफ को प्रत्येक गांव में मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों की सूचनाएं लेने निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में कल थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबीर से तमनार चौंक पर स्थित ढाबे के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली । थाना प्रभारी के निर्देशन पर पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा तमनार चौक पूंजीपथरा में घेराबंदी कर आरोपी गिरीराज सिंह पिता स्वर्गीय नृपत सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी चमरावाला थाना नगीना जिला बिजनौर (उ0प्र0) हाल मुकाम पूंजीपथरा साहू होटल जिला रायगढ़ को 10 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में रखा हुआ *07 बल्क लीटर महुआ शराब* के साथ पकड़ा गया है । वहीं एक अन्य कार्यवाही में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तमनार चौक के पास महिला आरोपिया सुशीला साहू पति उग्रसेन साहू उम्र 29 वर्ष निवासी गोदगोदा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब *06 बल्क लीटर महुआ शराब* के साथ पकड़ा गया है । थाना पूंजीपथरा में दोनों आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । पूंजीपथरा पुलिस ढाबा, होटल में अवैध शराब बिक्री पर निगाह रखे हुए है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...