महिला से दुष्कर्म के आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

● *महिला से दुष्कर्म के आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*…..

*28 जून, रायगढ़* । दिनांक 23/06/2024 को स्थानीय महिला द्वारा थाना धरमजयगढ़ में युवक बलराम मृधा पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

घटना को लेकर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा पीड़ित महिला से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया । महिला बताई कि बीते 29 मई को उसका पति व घर के अन्य सदस्य कोरबा गए हुए थे । इसी बीच गांव का बलराम मृधा घर में अकेली पाकर उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया । महिला के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ द्वारा आरोपी बलराम मृधा पर अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के सकुनत पर दबिश दी गई । आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया था । थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर तैनात किए गए थे । आज सुबह मुखबिर सूचना पर टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम द्वारा दबिश देकर *आरोपी बलराम मृधा (उम्र 25 साल) निवासी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* को हिरासत में लिया गया । आरोपी की मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी के कृत्य पर विधिवत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बरसात से पहले स्वच्छता सैनिकों की सुरक्षा कवच! CMO ममता चौधरी ने स्वच्छता दीदियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना को मिला नया संबल

बरसात से पहले स्वच्छता सैनिकों की सुरक्षा कवच! CMO ममता चौधरी ने स्वच्छता दीदियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना को मिला नया संबल नगर पंचायत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...