*शिशु संरक्षण माह: 19 जुलाई से 23 अगस्त तक जिले भर में आयोजित होगा अभियान*

spot_img

*शिशु संरक्षण माह: 19 जुलाई से 23 अगस्त तक जिले भर में आयोजित होगा अभियान*

रायगढ़, 18 जुलाई 2024/ रायगढ़ जिले में 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक शिशु संरक्षण माह मनाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गर्भवती माताओं और बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा और 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा दी जाएगी। इसके अलावा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सिरप पिलाया जाएगा।
विटामिन ए की नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार और कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। इसलिए 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव करने वाली विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायी जानी चाहिए। इस अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के 1 लाख 10 हजार 359 बच्चों को विटामिन ए और 1 लाख 16 हजार 851 बच्चों को आयरन सिरप की दवा पिलायी जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और संरक्षण को बढ़ावा देना है और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव करने में मदद करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के चन्द्रवंशी ने जिले के समस्त हितग्राहियों से शिशु संरक्षण माह के दौरान आयोजित सत्रों में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने का आव्हान किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raman Singh Birthday: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी संगीत की महफिल, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति में गूंजेगा राजनांदगांव

Raman Singh Birthday: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिग्विजय स्टेडियम...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...